Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेचुरल तरीके से बालों को बनाएं काला और मजबूत… बस करें ये 5 काम, जानें घरेलू उपाय

April 25, 2025

नेचुरल तरीके से बालों को बनाएं काला और मजबूत… बस करें ये 5 काम, जानें घरेलू उपाय

Home Remedies To Prevent Grey Hair: आजकल युवाओं में समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे खराब जीवनशैली, तनाव, पोषण की कमी और प्रदूषण जैसे कई कारण हो सकते हैं। हालांकि, कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। समय से पहले सफेद बालों की समस्या आम होती जा रही है, लेकिन थोड़े से ध्यान और घरेलू उपायों से इस पर काबू पाया जा सकता है। तो आइए जानते है सफेद बालों को रोकने के लिए घरेलू उपाय…

1. आंवला (Indian Gooseberry)

आंवला बालों के लिए सबसे बेहतरीन औषधि मानी जाती है। इसमें विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है। आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर गर्म करें और बालों की जड़ों में मालिश करें।

2. नारियल तेल और करी पत्ता

करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखते हैं। कुछ करी पत्तों को नारियल तेल में उबालें और ठंडा होने पर इस तेल से सिर की मालिश करें।

3. प्याज का रस

प्याज का रस बालों की जड़ों को मजबूती देता है और सफेद बालों को कम करने में मदद करता है। प्याज का रस निकालकर सीधे स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

4. भृंगराज तेल

भृंगराज को ‘बालों का राजा’ कहा जाता है। यह तेल बालों को काला, घना और मजबूत बनाता है। इसे नियमित रूप से लगाने से सफेद बालों की समस्या से राहत मिल सकती है।

5. बादाम और तिल का सेवन

बादाम और तिल में मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से पोषण देते हैं और बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें