Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर दिन करें बच्चे की इस तेल से मालिश, खत्म होगी अकड़न और शिशु रहेगा स्वस्थ

January 9, 2023

हर दिन करें बच्चे की इस तेल से मालिश, खत्म होगी अकड़न और शिशु रहेगा स्वस्थ

आप सभी ये तो जानते ही होंगे के बच्चे की मालिश करना बेहद जरुरी होता है। मसाज करने से शरीर कोमल और बच्चे की थकान दूर होती है। साथ ही शिशु का शरीर मजबूत भी बनता है। ऐसे में सवाल ये उठता है के किस तेल से बच्चे की मालिश करना सही होता है, अक्सर महिलाएं ये सवाल करती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे बच्चे के लिए कौनसा तेल सबसे अच्छा काम करेगा।

जॉनसन बेबी आयल: ज्यादातर घरों में बच्चे की मालिश के लिए जॉन्सन बेबी ऑयल का इस्तेमालकिया जाता है। बच्चे की मालिश के लिए यह एक महत्वपूर्ण तेल है। जॉन्सन बेबीऑयल से प्रतिदिन अच्छी तरह बच्चे की मालिश करने से बच्चे की हड्डियांमजबूत होती हैं। इस ऑयल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई मौजूद होता है औरइस तेल से दिन में कई बार बच्चे की मालिश करने से वह कम रोता है, बच्चे की पाचन क्रिया मजबूत होती है, उसे गैस की समस्या नहीं होती है और बच्चे की त्वचा को पर्याप्त नमी मिलती है।

हिमालय बेबी आयल: हिमालया बेबी मसाज ऑयल बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, अन्य मसाज तेल की अपेक्षा इसमें बच्चों में नहाने के बाद तेलों से होने वाली चिपचिपाहट मौजूद नहीं होती हैं। इतना ही नहीं इसकी खुशबू कोमल और हल्की है, और बच्चों के शरीर में नमी बरक़रार रखती है। हिमालय बेबी आयल की सबसे अच्छी बात यह है कि इससे ज्यादा देर तक मसाज करने की आवश्यकता नही होती है। खासकर, मानसून या ठंडी के मौसम में आप अपने शिशु को 20 मिनट तक का मसाज दे सकतीं हैं। इसके अलावा, यह मसाज ऑयल बड़े बच्चों की मालिश के लिए भी लाभदायक होता है, लेकिन बड़े बच्चे छोटे की तुलना में बाहर अधिक रहते हैं इसलिए उनके लिए थोड़े स्ट्रांगर मसाज ऑइल की जरूरत होती है।

नारियल का तेल: गर्मी और उमस भरे मौसम में नारियल का तेल नवजात शिशु की मालिश के लिएसर्वोत्तम होता है। नारियल का तेल बहुत हल्का होता है और यह बच्चे की त्वचा मेंआसानी से अवशोषित हो जाता है और उसे ठंडा रखता है। यदि आपके बच्चे कीत्वचा संवेदनशील हैऔर उसकी त्वचा पर एक्जिमा, दाने और चकत्ते निकल आतेहैं तो नारियल के तेल से मालिश करनाb अधिक प्रभावी होता है।

शीशम ऑयल: बच्चे की मालिश करने के लिए शीशम का तेल बहुत स्वास्थ्यवर्धक माना जाता हैऔर यह काफी लोकप्रिय भी है। इस तेल में कई तरह के पोषक युक्त तत्व मिलेहोते हैं जो बच्चे के शरीर को मजबूत रखने में मदद करते हैं। बच्चे की मालिश केलिए काले शीशम के बीज से निकले तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह एकआयुर्वेदिक बेबी मसाज ऑयल माना जाता है।

सरसों का तेल: जाड़े के दिनों और अधिक बरसात के मौसम में बच्चे की मालिश करने के लिएसरसों का तेल बेहतर होता है। यह बच्चे की त्वचा को गर्माहट प्रदान करता है।हालांकि यह ध्यान रखना चाहिए कि सरसों के तेल का बच्चे के शरीर पर सीधेलगाने की बजाय इसमें लहसुन मिलाकर गर्म कर लेना चाहिए और फिर इस तेल सेबच्चे की मालिश करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें