Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में रोजाना करें तेल से इन बॉडी पार्ट्स पर मालिश, दूर होंगी कई समस्याएं

January 5, 2023

सर्दियों में रोजाना करें तेल से इन बॉडी पार्ट्स पर मालिश, दूर होंगी कई समस्याएं

सर्दियों का मौसम जितना सुहाना लगता है उससे कहीं ज्यादा वे परेशानियां लेकर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में हमें अपनी त्वचा और अपनी बॉडी का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। ठंड की वजह से हमारी त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में हर रात सोने से पहले अगर कुछ बॉडी पार्ट्स पर तेल से मालिश करेंगे तो ये आपकी त्वचा के रूखेपन की समस्या से छुटकारा दिलवाने में मदद करेंगे और साथ ही ये आपकी सेहत से जुडी कई तरह की परेशानियों से भी आपको आराम दिलाएंगे। चलिए आज हम आपको इसी के साथ बताते है तेल से मालिश करने के स्किन और सेहत फायदों के बारे में-

इम्यूनिटी : सर्दियों में शरीर की मालिश करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। जिससे मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव होता हैं। मालिश करने से फ्लू के लक्षण भी कम होते हैं। नियमित शरीर की मालिश करने से शरीर में इंफेक्शन की समस्या भी दूर होती हैं और शरीर भी हेल्दी रहता है।

रिलैक्सेशन: अच्छा मसाज शरीर और मस्तिष्क दोनों को पूरी तरह रिलैक्सेशन प्रदान करता है। थाई और एरोमाथेरेपी मसाज मस्तिष्क को शांत रखता है। इस तरह के मसाज में सुगंधित एसेंशियल ऑयल जैसे लैवेंडर ऑयल, ऑरेंज ऑयल, लेमनग्रास ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी खूशबू मन और मस्तिष्क को राहत प्रदान करती है और तनाव को दूर करती है।

दर्द में राहत दे: सर्दियों के दौरान चोट से पीड़ित लोगों में शरीर का दर्द बढ़ जाता है। जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, फ्रैक्चर, मोच आदि से पीड़ित बुजुर्ग लोगों में घुटनों, पीठ के निचले हिस्से, गर्दन और कंधों में तेज दर्द होता है। शरीर के इन हिस्सों में नियमित या हफ्ते में एक से दो बार मसाज करने से दर्द से राहत मिलती है।

ब्लड सर्कुलेशन: सर्दियों में शरीर की मालिश करने से सही तरीके से रक्त का संचार होता है, जो हेल्दी रखना में मदद करता है। सर्दियों में शरीर में अधिक सुस्ती और थकान महसूस होती है।

तनाव होता है कम: तेल से शरीर की मालिश करने से तनाव कम होता है और आप शांत महसूस करते हैं। साथ ही तेल से शरीर की मालिश करने से नींद से जुड़ी समस्या जैसे अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है।

बॉडी को रखता है गर्म: सर्दियों में शरीर की मालिश करने से बॉडी गर्म रहती है। जिससे मौसमी बीमारियां लगने का खतका कम होता है। शरीर की मालिश करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये शरीर को गर्म रखने में मदद करेगा।

हड्डियां होती है मजबूत: सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है। जी हां अगर आप नियमित रूप से सरसों के तेल से मालिश करते हैं, तो इससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। साथ ही इससे मांसपेशियों में दर्द की शिकायत भी दूर होती है।

ड्राई स्किन: सर्दियों में शरीर की मालिश करने से ड्राई स्किन की समस्या आसानी से दूर होती है। सर्दियों में कई बार स्किन काफी ड्राई हो जाती है। ऐसे में शरीर की मालिश करने से स्किन को पोषण मिलता है और ड्राई स्किन की समस्या आसानी से दूर होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें