Site icon Dainik Savera Times

May Seasonal Vegetables: मई की गर्मी में शरीर को ठंडा रखेंगी ये मौसमी सब्जियां, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

May Seasonal Vegetables

May Seasonal Vegetables

May Seasonal Vegetables: मई की तेज गर्मी में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे मौसम में सही खानपान बेहद जरूरी होता है, खासकर ताजी और मौसमी सब्जियां शरीर को अंदर से फिट रखने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान के बीच अगर डाइट में सही सब्जियां शामिल की जाएं, तो डिहाइड्रेशन, कमजोरी और कई मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। तो आइए ख़बर में जानते मई की मौसमी सब्जियां…

तोरई

गर्मियों में तोरई काफी पसंद की जाती है। यह हल्की और जल्दी बनने वाली सब्जी मानी जाती है। इसमें पानी अच्छी मात्रा में होता है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और पेट भी आराम महसूस करता है।

खीरा

मई की तेज गर्मी में खीरा सबसे ज्यादा राहत देने वाली चीजों में शामिल है। लोग इसे सलाद, रायता या सीधे नमक लगाकर खाना पसंद करते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और गर्मी के असर को कम करता है।

ये भी पढ़ें:

करेला

हालांकि करेला स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कई लोग गर्मियों में इसे शरीर को अंदर से साफ रखने के लिए खाते हैं। मसालेदार भरवां करेला भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

पालक

पालक पोषण से भरपूर हरी सब्जी है, जो शरीर को ताकत देने का काम करती है। इसे साग, दाल या भुजिया के रूप में आसानी से बनाया जा सकता है। गर्मियों में यह बाजार में आसानी से मिल जाती है।

भिंडी

भिंडी गर्मियों की सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। बच्चे और बड़े दोनों इसे पसंद करते हैं। कुरकुरी भिंडी की सब्जी खाने का स्वाद अलग ही होता है। इसकी मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है।

ये भी पढ़ें:

हरी बीन्स

हरी फलीदार बीन्स हल्की और स्वादिष्ट सब्जी मानी जाती है। इसे अक्सर आलू के साथ बनाया जाता है। यह जल्दी पच जाती है और गर्मी में शरीर को हल्का महसूस कराने में मदद करती है।

लौकी और पेठा

लौकी और पेठा गर्मियों में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। दोनों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है। लोग लौकी का जूस, सूप और सब्जी तक बनाकर खाते हैं। वहीं पेठा भी हल्के खाने के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।

मौसमी सब्जियां क्यों हैं जरूरी?

विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम के अनुसार उगाई गई सब्जियां ज्यादा ताजा, स्वादिष्ट और पौष्टिक होती हैं। साथ ही ये जल्दी खराब भी नहीं होतीं। किसानों के लिए भी मई का समय खास होता है, क्योंकि इस दौरान इन सब्जियों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में फास्ट फूड और भारी खाने की बजाय देसी और मौसमी सब्जियों को अपनी थाली में शामिल करना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

Exit mobile version