Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेहत के लिए लाभदायक है Mint Leaves की चाय, तनाव से मिलती है राहत

February 17, 2023

सेहत के लिए लाभदायक है Mint Leaves की चाय, तनाव से मिलती है राहत

पुदीना अक्सर भोजन का जायका बढ़ाने में काम आता है, तभी तो लोग इसकी मदद से न सिर्फ चटनी बनाते हैं, बल्कि इसका पाऊडर बनाकर बहुत से व्यंजनों में इस्तेमाल करते हैं। वैसे इसके जरिए बनने वाली चाय भी बेजोड़ होती है। इतना ही नहीं, यह आपके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। तो जानते हैं पुदीने की चाय से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में-

तनाव से मुक्ति: आज के समय में जब हर व्यक्ति किसी न किसी कारणवश तनावग्रस्त है, तो पुदीने की चाय का सेवन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा । यह आपको काफी रिलैक्स महसूस कराएगा। दरअसल, पुदीने के पत्तों में मौजूद मैन्थॉल मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और आपको तनावमुक्त होने का अहसास होता है।

आएगी प्यारी-प्यारी नींद: कुछ लोगों को रात में ठीक से नींद से नहीं आती। ऐसे में पुदीने की चाय आपकी इस समस्या को आसानी से दूर कर सकती है। जब आप पुदीने की चाय का सेवन करने से खुद को रिलैक्स महसूस करते हैं तो आपकी नींद की क्वालिटी भी सुधरती है। बस आप रात को सोने से पहले एक कप पुदीने के पत्तों की चाय का लुत्फ उठाइए और फिर देखिए कमाल।

बढ़ाए एकाग्रता: कुछ अध्ययन बताते हैं कि जो लोग पुदीने की चाय का का सेवन करते हैं, उनकी कंसनट्रेशन पॉवर अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए आप गर्मा-गर्म पुदीने के पत्तों की चाय को धीरे-धीरे पीजिए। वैसे अगर आप चाहें तो इसकी महक से भी आप अपनी एकाग्रता में इजाफा कर सकते हैं।

घटेगा वजन: अगर आप अपने शरीर में मौजूद कुछ अतिरिक्त वजन घटाना चाहते हैं तो पुदीने की चाय को डाइट में शामिल कीजिए। दरअसल, जब आप इसका सेवन करते हैं तो इससे आपकी अतिरिक्त भूख कंट्रोल होती है और आप अतिरिक्त कैलोरी का सेवन करने से बच जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, यदि पुदीने की चाय को ग्रीन टी के साथ सुबह खाली पेट पीया जाए तो इससे आपका मैटाबॉलिज्म तेज होता है। जिसके कारण आपका वजन तेजी से घटने लगता है।

साइनस से मिलती है राहत: जिन लोगों को साइनस की समस्या रहती है, उन्हें भी पुदीने की चाय को शहद के साथ मिलाकर पीएं। वहीं पुदीने में मौजूद मैन्थॉल साइनस, कोल्ड व एलर्जी आदि को ठीक करने में मददगार होता है। वहीं अगर आप गले की खराश से पीड़ित हैं तो भी पुदीने की चाय आपको राहत पहुंचाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें