Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Morning Breakfast है हमारे लिए सबसे खास आहार,हेल्थी नाश्ते से करें अपने दिन की शुरुआत, दूर रहेंगी बीमारियां

May 27, 2024

Morning Breakfast है हमारे लिए सबसे खास आहार,हेल्थी नाश्ते से करें अपने दिन की शुरुआत, दूर रहेंगी बीमारियां

हमें अपने खाने का पूर्ण रूप से ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि एक पौष्टिक खाना हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रखता है। जिसमें सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन भर के काम को ऊर्जा देता है। हर चार में से एक व्यक्ति खा रहा है नाश्ते में अनहेल्दी खाना जो हमारी सेहत बिगाड़ रहा है। हमारी अच्छी सेहत के लिए सुबह का हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता बेहद जरुरी है। लेकिन अक्सर लोग काम की हड़बड़ी में या फिर ऑफ़िस जाने की जल्दी में अपना पेट स्नैक्स से भर लेते हैं।

जो हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है। हमें अपने खाने का पूर्ण रूप से ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि एक पौष्टिक खाना हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रखता है। जिसमें सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन भर के काम को ऊर्जा देता है। एक अध्ययन में सामने आया है, कि हर चार में एक व्यक्ति सुबह पौष्टिक आहार की जगह खराब गुणवत्ता वाला स्नैक्स खा रहा है। यह लेख यूरोपीयन जनरल ऑफ न्यूट्रिशन पत्रिका मे प्रकाशित हुआ है।

कुकीज़ जैसे स्नैक्स कहें बॉय-बॉय:

अध्यन में पाया गया है कि खराब गुणवत्ता वाले नाश्ता करने वाले 25 फीसदी लोगों में दिल से संबंधित बिमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। इसके लिये शोधकर्ताओं ने 854 प्रतिभागियों की स्नैक्स संबंधी आदतों का विश्लेषण किया और फिर ये निष्कर्ष सामने आया। अध्ययन मे भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने बताया की वे हफ्ते में एक बार वह केक और कुकीज़ जैसे स्नैक्स का सेवन करतें है। उन्होंने ने इस बात को भी स्वीकार किया कि वो चाह कर भी अपनी आदतों को नही बदल पा रहें है ।

लोग पैकट बंद फूड पसंद कर रहें हैं:

ब्रिटेन के एक अध्ययन में पाया गया है, कि पिछले कुछ वर्षों में लोगों ने स्वस्थ आहार की जगह खराब और पैकेट बंद स्नैक्स को जगह दी। बहुत अधिक तले हुए और मीठे आहार ने उनके स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला। एक अच्छी सेहत के लिए नाश्ते की गुणवत्ता मायने रखती है। इसके विपरीत स्नैक्स अधिक खाने से स्वास्थय सम्बंधी समस्याएँ पैदा होती हैं । जिसकी वजह से हमारे शरीर को जरुरी पोषण ना मिल पाने के कारण लोग बीमार हो जाते हैं ।

अपनी आदतों को बदले, फलों का सेवन करें:

शोधकर्ताओं का कहना है, कि हमें अपने नाश्ते में स्नैक्स की जगह फलों और ड्राईफ्रूट को शामिल करना चाहिए । जैसा की हम सभी जानते हैं कि इन्हें पकाने की जरुरत नहीं होती है। अक्सर लोग समय की कमी के कारण पैकेट बंद चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे उनका समय बचें और समय बचाने के चक्कर मे खराब गुणवत्ता वाला आहार ले लेते हैं । अध्यन के अनुसार जो लोग उच्च गुणवत्ता वाला नाश्ता करते है वे लोग पैकेट बंद आहार और स्नैक्स लेने वालों की तुलना मे अधिक स्वस्थ रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें