Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने खाने में एक बार अवश्य शामिल करें Rajasthani आटे की सब्जी, दोगुना हो जाएगा स्वाद

January 24, 2023

अपने खाने में एक बार अवश्य शामिल करें Rajasthani आटे की सब्जी, दोगुना हो जाएगा स्वाद

सामग्री
गेहूं का आटा – 5 कप
टमाटर – 2
दही – 1 कप
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 1 कप
जीरा – 1/2 चम्मच
हल्दी – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
काली मिर्च – 2 चम्मच
कसूरी मेथी – 2 चम्मच
हींग – 1 चम्मच
अदरक – 1 टुकड़ा
बड़ी इलायची – 1
लौंग – 2
तेज पत्ता – 2
तेल – जरुरतअनुसार
नमक – स्वादअनुसार
पानी – 2 कप

बनाने की विधि
1. सबसे पहले आप एक बर्तन में गेंहू का आटा छान लें।
2. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें।
3. गूंथे हुए आटे को 30 मिनट के लिए ढककर रख दें।
4. तय समय के बाद बर्तन में पानी लेकर गूंथा हुआ आटा डालकर धो लें।
5. 4-5 बार इस तरह करें इससे आटे को गाढ़ा घोल निकलना बंद हो जाए।
6. आटे को एक छलनी पर रखें फिर चकले या किसी गोल समतल पर चीज से दबाएं। इससे आटे का बचा हुआ पानी भी निकल जाएगा।
7. जैसे आटे का पानी निकल जाए तो 10 मिनट बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
8. एक बर्तन में पानी लें और उसे गर्म रख दें। जैसे पानी में उबाल आए तो उसमें आटे के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें।
9. आटे के टुकड़े लगभग 20 मिनट के लिए उबालें और तय समय के बाद गैस बंद कर दें।
10. टुकड़ों को प्लेट में निकालकर रख लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
11. जैसे तेल गर्म हो जाए तो उसमें आटे के टुकड़े डालकर डीप फ्राई कर लें। सुनहरी क्रिस्पी होने तक इन्हें फ्राई करें।
12. फिर एक प्लेट में निकाल लें। एक अन्य कढ़ाई में तेल डालें और उसमें बड़ी इलायची, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनीच हींग डालकर भून लें।
13. जैसे मसालों में से खुशबू आने लगे तो इसमें टमाटर, अदरक और हरी मिर्च काटकर डाल दें।
14. इस मिश्रण को तबतक पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाएं।
15. फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी डालकर पकाएं।
16. ग्रेवी को तबतक पकाएं जबतक तेल न छोड़ दे।
17. फिर इसमें दही मिला दें। ग्रेवी जितनी आप गाढ़ी रखना चाहते हैं उतना पानी डालें।
18. जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें डीप फ्राई किए हुए आटे के टुकड़े डाल दें।
19. अब इसमें नमक डालें और करछी के साथ मिक्स कर लें।
20. सब्जी को 1-2 मिनट के लिए पकाएं और तय समय बाद गैस बंद कर दें।
21. आपकी सब्जी बनकर तैयार है। हरी धनिया के साथ गर्निश करके रोटी के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें