Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाथों की ही नहीं घर की भी खूबसूरती बढ़ाती है Nail Polish, जानिए कैसे

March 18, 2023

हाथों की ही नहीं घर की भी खूबसूरती बढ़ाती है Nail Polish, जानिए कैसे

नेल पॉलिश का इस्तेमाल लड़कियां नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती हैं। ये हमारी उंगलियों की भी शोभा बढ़ाते हैं। नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा नेल पॉलिश और भी कई कामों में सहायक हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं आप घर के किन कामों में नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

– 4 यदि आपके घर की, दराज की या अलमारी की सभी चाबियां देखने में एक जैसी लगती हैं, तो हर चाबी को अलग-अलग रंग के नेल पेंट से चिन्हित करने से काम आसान हो जाएगा।

– धनिया पाऊडर, जीरा पाऊडर और पिसा गर्म मसाला देखने में एक जैसे लगते हैं। डिब्बी या शीशी पर इनके नाम लिखने के बाद उन पर पारदर्शी नेल पेंट लगा दें ताकि उनके नाम सुरक्षित रहें।

– जब आपको लिफाफा चिपकाने की जरूरत पड़े और गोंद न मिले तो लिफाफे के किनारों पर नेल पेंट लगाने से काम चल जाएगा।

– सुई में धागा डालने के लिए हमें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। धागे के सिरे को नेल पेंट में हल्के से डुबोएं, इससे धागा सख्त हो जाएगा और आसानी से सुई में चला जाएगा।

– यदि आपकी किसी पोशाक में छोटा सा छेद हो जाए, तो पारदर्शी नेल पेंट को फटे भाग के किनारों पर लगाएं, इससे वह छेद और बड़ा नहीं होगा।

– यदि आपके टूल बॉक्स के पेंच अक्सर ढीले हो जाते हैं तो पेंच को कसने के बाद उन पर नेल पेंट की परत लगाएं, वे कभी नहीं गिरेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें