Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नॉर्मल vs प्रीमियम पेट्रोल: आपकी गाड़ी के लिए कौन सा है बेहतर?

March 31, 2026

नॉर्मल vs प्रीमियम पेट्रोल: आपकी गाड़ी के लिए कौन सा है बेहतर?

जब भी आप पेट्रोल पंप पर जाते हैं अक्सर एक सवाल सामने आता है- नॉर्मल पेट्रोल डलवाएं या प्रीमियम? कई लोग मानते हैं कि महंगा वाला पेट्रोल यानी प्रीमियम हमेशा बेहतर होता है। लेकिन असल सच्चाई थोड़ी अलग है।

सबसे बड़ा फर्क क्या है?
नॉर्मल और प्रीमियम पेट्रोल के बीच सबसे बड़ा फर्क ऑक्टेन रेटिंग का होता है। यह बताता है कि पेट्रोल इंजन के अंदर कितने दबाव को बिना फटने के सह सकता है। नॉर्मल पेट्रोल का ऑक्टेन आमतौर पर करीब 91 होता है जबकि प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन इससे ज्यादा होता है।

आसान भाषा में समझिए
अगर आपकी गाड़ी का इंजन साधारण है तो उसे ज्यादा हाई-ऑक्टेन पेट्रोल की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर इंजन हाई-परफॉर्मेंस या टर्बो वाला है तो उसे प्रीमियम पेट्रोल की जरूरत पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/lifestyle/empty-stomach-sun-exposure-risks-precautions/

नॉर्मल पेट्रोल की खासियत
नॉर्मल पेट्रोल वही है जो ज्यादातर गाड़ियों में इस्तेमाल होता है। यह सस्ता होता है और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह पर्याप्त है। भारत में ज्यादातर कारें इसी के हिसाब से डिजाइन की जाती हैं। अगर आपकी गाड़ी एक सामान्य हैचबैक, सेडान या बाइक है, तो नॉर्मल पेट्रोल आपके लिए सही है।

प्रीमियम पेट्रोल में क्या अलग होता है?
प्रीमियम पेट्रोल में दो चीजें खास होती हैं पहला – इसका ऑक्टेन ज्यादा होता है जिससे इंजन में knocking कम होती है और दूसरा- इसमें कुछ एडिटिव्स मिलाए जाते हैं जो इंजन को साफ रखने में मदद करते हैं। यह पेट्रोल खासकर हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स या टर्बो इंजन वाली गाड़ियों के लिए बनाया जाता है।

प्रीमियम पेट्रोल से माइलेज
यह सबसे बड़ा मिथ है। अगर आपकी गाड़ी नॉर्मल पेट्रोल के लिए बनी है तो उसमें प्रीमियम डालने से न माइलेज बढ़ेगा, न पावर। यानि आप ज्यादा पैसे खर्च करेंगे लेकिन फायदा नहीं मिलेगा।

प्रीमियम पेट्रोल कब जरूरी
प्रीमियम पेट्रोल तभी डालना चाहिए जब आपकी कार के मैन्युअल में लिखा हो, गाड़ी में टर्बो इंजन हो हाईपरफॉरमेंस या लग्जरी कार हो। वरना सामान्य गाड़ियों में इसकी जरूरत नहीं होती।

गलत पेट्रोल डालने से क्या होगा?
अगर हाई-परफॉर्मेंस इंजन में नॉर्मल पेट्रोल डालते हैं तो नॉकिंग हो सकती है और इंजन पर असर पड़ सकता है। वहीं सामान्य गाड़ी में प्रीमियम डालना सिर्फ पैसे की बर्बादी है।

यानि के हर महंगी चीज़ बेहतर नहीं होती। आपकी गाड़ी के लिए कौन सा पेट्रोल सही है यह उसकी डिजाइन पर निर्भर करता है। अगर आपकी गाड़ी आम इस्तेमाल वाली है तो नॉर्मल पेट्रोल ही सबसे सही और किफायती विकल्प है। प्रीमियम पेट्रोल सिर्फ उन्हीं गाड़ियों के लिए है जिन्हें इसकी जरूरत होती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें