Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना प्रोडक्ट्स की मदद से पाएं अब निखरी और बेदाग त्वचा

February 15, 2023

बिना प्रोडक्ट्स की मदद से पाएं अब निखरी और बेदाग त्वचा

हर महिला चाहती है के उसकी त्वचा बेहद खूबसूरत और साफ हो जिसके लिए अक्सर महिलाएं बहुत से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जो आपको बिना प्रोडक्ट के ही आपको दाग-धब्‍बो से छुटकारा देगी और और चमकीली त्‍वचा पाने में मदद करेगी –

1. खूब सारा पानी पीजिये और अंदर से तरोताजा रहिये। इसेस शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और बॉडी में नई कोशिकाए बनती हैं।

2. आपको हर दिन दो गिलास जूस अवश्‍य पीने चाहिये। इससे स्‍किन में पोषण पहुंचेगा और स्‍किन ग्‍लो करेगी।

3. नींद पूरी न होने की वजह से स्‍किन पर असर पड़ सकता है। इसलिए दिन में कम से कम 8 घंटे जरुर सोना चाहिये।

4. रोजाना डाइट में नींबू का प्रयोग करें। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो कि शरीर से गंदगी को दूर करता है। नींबू का चाहे तो सलाद में डालकर कर खाएं या फिर गरम पानी में निचोड़ का पी जाएं।

5. अखरोट मे ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि स्‍किन के लिये बहुत अच्‍छा माना जाता है। इसके अलावा आप इसके तेल से अपनी त्‍वचा का मसाज भी कर सकती हैं। इससे आप जवान दिखने लगेगीं।

6. संतरा आपकी त्‍वचा को चमकाने में बहुत मदद कर सकता है। इसका जूस पीजिये चाहे इसके छिलके को सुखा कर इसका पेस्‍ट बना कर लगाइये। यह हर तरह से स्‍किन को चमकदार बनाने में मदद करेगा।

7. ग्रीन टी हर्बल चाय होती है जो कि सनबर्न को ठीक कर के त्‍वचा से दाग-धब्‍बों को हटा कर उसे कोमल बनाती है।

8. मछली में ओमेगा- 3 पाया जाता है जो कि स्‍किन के लिये बहुत जरुरी विटामिन होता है।

9. टमाटर का नियमित खाने से शरीर पर बुढापा धीरे धीरे आता है। यह त्‍वचा को फ्री रैडिक्‍ल से बचाता है और स्‍किन को चमकदार बनाता है।

10. अनार में एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है जो कि त्‍वचा में आई किसी भी प्राकार की चोट और खरोच को जल्‍दी भरने में मददगार होता है। इसको पीने से खून भी बढता है, इसलिये त्‍वचा को लाल दिखाने में यह सहायक होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें