Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब खाने में नहीं बल्कि बालों पर लगाने में करें मेयोनीज का इस्तेमाल, मिलेंगे ढेरों फायदे

January 12, 2023

अब खाने में नहीं बल्कि बालों पर लगाने में करें मेयोनीज का इस्तेमाल, मिलेंगे ढेरों फायदे

मेयोनेज़ का इस्तेमाल कई प्रकार की स्वादिष्ट खाने की चीजों किया जाता है। ये ज्यादातर सलाद, सैंडविच, डिप्स, हॉट डॉग्स वगैरह के साथ मेयोनेज़ को खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं के मेयोनीज बालों को भी सिलय और डैमेज होने से बचा सकती है। दरअसल, मेयोनीज को अगर हम बालों पर ट्राई करें तो ये हमारे बाल बेहद खूबसूरत बना सकता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं मेयोनीज के बालों पर लगाने के कुछ फायदों के बारे में।

# मेयोनीज बालों के लिए बहुत बढ़िया कंडीशनर होता है। ये बालों को चमकदार और सिल्की बनाने में मददगार है।

# यह बालों के लिए बहुत ही पोषक तत्व है जिसमे वसा की मात्रा दही से भी अधिक होती है।

# मेयोनीज़ में अंडा, सिरका और तेल शामिल होता है जो आपके बालों को पोषण और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। मेयोनीज बालों के विकास में भी मदद करता है और उसे घना बनाता है।

# दो मुंहे बालों की समस्या को कम करने के लिए मेयोनीज एक उत्कृष्ट घरेलू उपचार होता है इसका कारण यह है कि मेयोनीज में होने वाले तत्व बालों को पोषण प्रदान करता है जिससे दोमुंहे बाल कम होते हैं।

# इसमें जो ऑयल और अंडे शामिल होते हैं वो डैमेज बालों को नरिश करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को टूटने से रोकते हैं, उनमें चमक लाते हैं और सन डैमेज से भी बचाते हैं।

# मेयोनीज हालांकि रिबोंडिंग ट्रीटमेंट की तरह घुंघरालें बालों को सीधा करने में मदद नहीं करता है लेकिन अगर इसका नियमित रुप से उपयोग किया जाएं तो यह उलझे बालों को मुलायम बनाकर सुलझाने में मदद करता है।

# डैंड्रफ बहुत आम समस्या हो गई है जिसके कारण लोग बहुत परेशान रहते हैं, लेकिन मेयोनीज एक बहुत प्रभावी उपाय होता है। मेयोनीज में सिरका होता है जो सिर के पीएच स्तर और तेल के उत्पादन को संतुलित करने के लिए एक प्रभावी होता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें