Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हफ्ते में एक बार जरूर बनाए इस तरह सेवइयां, खा कर खुश हो जायेगे बच्चें

February 3, 2023

हफ्ते में एक बार जरूर बनाए इस तरह सेवइयां, खा कर खुश हो जायेगे बच्चें

सामग्री
सेंवई – 600 ग्राम
फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
पिस्ता – 10 ग्राम
बादाम – 50 ग्राम
देसी घी – 50 ग्राम
खोया – 50 ग्राम
हरी इलायची पाउडर – 2 ग्राम

बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। इसके बाद इसमें सेवइयां डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
2. जैसे सेंवइयां सुनहरी हो जाएं तो एक प्लेट में रख दें।
3. एक पैन में दूध डालें और उसमें पिस्ता, बादाम काटकर डालें।
4. 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें चीनी डालें।
5. सारी चीजों को दूध में अच्छे से मिक्स कर लें।
6. फिर खोए को कद्दूकस करके दूध में डालें।
7. मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लें। जैसे मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें सेवइयां डालें।
8. सेवइयां को 5 मिनट तक मिश्रण में डालकर पकाएं।
9. तय समय के बाद इलायची पाउडर डालकर सेवइयों में मिलाएं।
10. आपकी यमी सेवइयां बनकर तैयार हैं। कटे बादाम के साथ गर्निश करके सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें