Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pink Salt से मिलेगी गुलाबी रंगत, जानें ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे करें इस्तेमाल

May 5, 2024

Pink Salt से मिलेगी गुलाबी रंगत, जानें ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली: ये तो आपने अक्सर सुना होगा कि स्किन को हैल्दी रखने और ग्लो की खातिर स्किन को एक्सफोलिएट करना जरूरी है। स्क्रबिंग के जरिए ये प्रक्रि या पूरी की जा सकती है। वो भी घर पर बने किफायती स्क्रब्स के जरिए। आपको सिर्फ इतना करना है कि सही वस्तुएं आपस में मिलाएं। नैचुरल चीजों से बने ऐसे किफायती होम मेड स्क्रब आपकी स्किन को क्लीन एंड क्लीयर तो रखेंगे ही, साथ ही ज्यादा पोर्स में गंदगी जमा होने से रोकेंगे ताकि आपको पिंपल्स और एक्ने का भी डर न रहे।

वैसे तो इस रिजल्ट को पाने के लिए आपने यकीनन कई तरह के होममेड स्क्रब्स का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन ये शायद ही कभी सोचा होगा कि नमक से भी चेहरा घिसकर ग्लोइंग स्किन हासिल की जा सकती है। इस तरीके को अपनाने के लिए बस आपको आम नमक की जगह लेना होगा पिंक सॉल्ट और जब आप इससे बने स्क्रब का इस्तेमाल लगातार करेंगी, तो वो त्वचा मिलेगी, जिसे देख आप खुद हैरान हो जाएंगी।

पिंक सॉल्ट में क्या है खास: पिंक सॉल्ट ऐसे कई विटामिन्स और मिनरल्स से लैस है जो स्किन पर चमक लाते हैं। गुलाबी नमक में कैल्शियम, क्लोराइड, आयरन, मैगनीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम होते हैं। स्किन के लिए इसे और गुणकारी बनाने के लिए रोज वाटर मिलाया जा सकता है। गुलाब जल भी गुणों का खजाना है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टी और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं।

यही वजह है कि दोनों को मिलाकर यूज करने से स्किन को कई फायदे होते हैं। स्क्रब बनाने व लगाने का तरीका स्क्रब बनाने के लिए आप एक चम्मच गुलाबी नमक लें। इसमें सात से आठ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं। साथ में एक चम्मच शहद भी मिक्स करें। सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें। ’अब थोड़ा सा स्क्रब लें। बहुत हल्के हाथ से इस स्क्रब से चेहरे पर मसाज करें। ’कम से कम आठ से दस मिनट के लिए मसाज करें। ’इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

क्यों फायदेमंद है ये स्क्रब: गुलाबी नमक स्किन में मौजूद टॉक्सिन्स को रिलीज करता है, जिसकी वजह से आपकी त्वचा खुलकर सांस ले पाती है। गुलाबी नमक और गुलाब जल का कॉम्बिनेशन स्किन टाइटनिंग का काम भी करता है। ये नए सैल्स की ग्रोथ की रμतार भी बढ़ाता है, जिसकी वजह से स्किन पर जल्दी रिंकल्स नहीं आते। इन दोनों की मदद से स्किन अच्छे से हाईड्रेट रहती है। इसके चलते स्किन चमकदार बनती है और एजिंग साइन्स दूर रहते हैं।

क्यों जरूरी है स्क्रबिंग: हल्के हाथ से स्क्रबिंग करने से स्किन पर जमा डैड सैल्स निकल जाते हैं, इससे पोर्स ब्लॉक नहीं रहते और स्किन हमेशा तरोताजा नजर आती है। ’फेस स्क्रब की मदद से स्किन पर होने वाले पिंपल्स और एक्ने की ग्रोथ में कमी लाई जा सकती है। स्किन ज्यादा स्मूद भी दिखाई देती है। ’स्क्रबिंग के बाद स्किन पर इस्तेमाल होने वाले दूसरे कॉस्मैटिक्स और प्रोडक्ट्स का असर बेहतर होता है,

क्योंकि उन्हें स्किन में गहराई से उतरने का मौका मिलता है। सबसे जरूरी बात ’गुलाबी नमक और गुलाब जल से बने स्क्रब को इस्तेमाल करते वक्त ये जरूर ध्यान रखें कि जब भी स्क्रबिंग करें, तो ज्यादा ताकत लगाकर न रगड़ें। ’इस स्क्रब का रोजाना उपयोग न करें। ये ध्यान रखें कि स्किन को रोज स्क्रब करना ठीक नहीं है। रोजाना स्क्रबिंग से स्किन डैमेज हो सकती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा हफ्ते में दो ही बार इसे यूज करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें