Raw Milk Skin Care: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता प्रदूषण और अनियमित खानपान का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। कई लोगों को समय से पहले झुर्रियां, रूखापन और मुंहासों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू उपाय भी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन्हीं में से एक आसान उपाय है कच्चा दूध, जिसे त्वचा की देखभाल के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
त्वचा की सफाई में मददगार
विशेषज्ञों के अनुसार कच्चा दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन त्वचा की गंदगी और मृत कोशिकाओं को साफ करने में सहायक होते हैं। दिनभर धूल और प्रदूषण के संपर्क में रहने के बाद चेहरे पर थोड़ा दूध लगाकर हल्की मालिश करने से त्वचा साफ और ताजा महसूस होती है।
ये भी पढ़ें :
प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम
कच्चा दूध त्वचा को नमी देने का भी काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देते हैं, जिससे त्वचा मुलायम बनी रहती है और धीरे-धीरे दाग-धब्बे भी हल्के हो सकते हैं।
View this post on Instagram
मुंहासों में भी मिल सकता है लाभ
यदि चेहरे पर पिंपल्स या मुंहासे की समस्या है, तो दूध से हल्की मसाज करने से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ रखने और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
ये भी देखें :
ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद
रूखी त्वचा वाले लोग अगर चेहरे पर 10–15 मिनट तक दूध से हल्की मालिश करें तो त्वचा को नमी मिलती है और ड्राइनेस कम हो सकती है। नियमित उपयोग से त्वचा अधिक मुलायम और चमकदार दिखाई दे सकती है।
डिस्क्लेमर: त्वचा पर किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करें और जरूरत पड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...