Recipe: शाम की भूख मिटाए ये ‘Stuffed Idli’, स्वाद से है भरपूर

बैटर के लिए सामग्री दही – 1/4 कप सूजी – 1/4 कप नमक – 1/2 चम्मच ईनो – 1 छोटा चम्मच पानी – 1/4 कप स्टफिंग के लिए सामग्री उबले मैश्ड आलू – 2 मटर – 2 बड़े चम्मच धनियापत्ती – 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस – 1/2 छोटा चम्मच राई – 1/2 चम्मच.

बैटर के लिए सामग्री
दही – 1/4 कप
सूजी – 1/4 कप
नमक – 1/2 चम्मच
ईनो – 1 छोटा चम्मच
पानी – 1/4 कप

स्टफिंग के लिए सामग्री
उबले मैश्ड आलू – 2
मटर – 2 बड़े चम्मच
धनियापत्ती – 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस – 1/2 छोटा चम्मच
राई – 1/2 चम्मच
जीरा – 1/4 चम्मच
सौंफ – 1/4 चम्मच
साबुत धनिया – 1 बड़ा चम्मच
प्याज – 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
लाल मिर्च – आवश्यकतानुसार
धनिया पाउडर – आवश्यकतानुसार
हल्दी – आवश्यकतानुसार
हींग – आवश्यकतानुसार
तेल – आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि
– सबसे पहले एक बाउल में दही, सूजी और नमक डालकर मिलाकर 15 मिनट तक अलग रखें।
– ‌‌पैन में तेल गर्म करके इसमें राई, जीरा, सौंफ, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग और प्याज भूनें।
– अब इसमें आलू, मटर, धनियापत्ती और नींबू का रस मिलाएं।
– मिश्रण के ठंडा होने पर इसके छोटे-छोटे गोले बना लें।
– अब दही के मिश्रण में पानी और ईनो डालकर फेंट लें।
– पेस्ट का 1 बड़ा चम्मच इडली स्टेंड में डालकर ऊपर से स्टफिंग रखें।
– स्टफिंग के ऊपर दोबारा 1 बड़ा चम्मच इ़डली का बैटर डालें।
– अब इसे पकने दें। तैयार इडली को सर्विंग प्लेट में निकाल कर नारियल की चटनी व टोमैटो सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

- विज्ञापन -

Latest News