Recipe:शाम को चाय के साथ बना कर खाएं बेहद स्वादिष्ट ‘सूजी का चीला’

सामग्री:सूजी (रवा) – 1 कपप्याज – 1टमाटर – 1गाजर – 1शिमला मिर्च – 1दही – आधा कपहरी मिर्च – 1-2लहसुन-अदरक का पेस्ट – 1 चम्मचधनिया पत्ती – बारीक कटी हुईनमक – स्वादानुसारतेल – जरूरत के अनुसारलाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मचपानी – आवश्यकतानुसार विधि:

सामग्री:
सूजी (रवा) – 1 कप
प्याज – 1
टमाटर – 1
गाजर – 1
शिमला मिर्च – 1
दही – आधा कप
हरी मिर्च – 1-2
लहसुन-अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
धनिया पत्ती – बारीक कटी हुई
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत के अनुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार

विधि:

  • सबसे पहले सभी सब्जियों जैसे प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती, हरी मिर्च आदि को बारीक काट लें।
  • अब एक बाउल में सूजी डालें। इसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। सूजी का घोल ना तो बहुत गाढ़ा हो और ना ही बहुत पतला।
  • उसी हिसाब से आप इसमें दही और पानी डालें। अब सभी कटी हुई सब्जियों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • घोल गाढ़ा हो जाए तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं। इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें और चलाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इससे चीला सॉफ्ट बनेगा। अब एक पैन को गैस पर रखें, इसमें तेल डालें।
  • तेल गरम हो जाए तो इस पर सूजी का घोल डालकर अच्छी तरह से फैला दें। दोनों तरफ पलटते हुए सेकें।
  • इसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सभी को सेक लें। तैयार है सूजी का टेस्टी चीला।
- विज्ञापन -

Latest News