Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: आज डिनर में बना कर खाएं ‘Paneer Kofta’, जानें इसे बनाने की विधि

November 19, 2023

Recipe: आज डिनर में बना कर खाएं ‘Paneer Kofta’, जानें इसे बनाने की विधि

सामग्री
कोफ्ते के लिए

पनीर कद्दूकस – 1 कप
आलू उबले कद्दूकस – 2
मावा – 1/2 कप
मैदा – 50 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच
लाल मिर्च – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 चम्मच
सरसों तेल – 3 चम्मच
किशमिश – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए
टमाटर प्यूरी – 1 कप
दही – 1/2 कप
दूध – 100 ग्राम
प्याज कटा – 2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 4 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – डेढ़ टी स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
तेजपत्ता – 2
लौंग – 10
जीरा – 2 टी स्पून
दालचीनी – 2 टुकड़े
हरी इलायची – 6
बड़ी इलायची – 2
चीनी – 1/2 टी स्पून
रिफाइंड तेल – 3 चम्मच

पनीर कोफ्ता बनाने की विधि
– स्वादिष्ट पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालें और उन्हें छीलकर कद्दूकस कर लें।
– इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस आलू, कद्दूकस पनीर और मावा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
– अब इस तैयार मिश्रण में जीरा, धनिया, किशमिश, हल्दी, अदरक-लहसुन पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
– इसके बाद हरी धनिया पत्ती और सरसों का तेल डालकर मिश्रण अच्छे से गूंथ लें।
– मिश्रण को तब तक गूंथें जब तक कि एक सख्त पेस्ट न बन जाए।
– इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
– तेल गर्म होने के बाद इसमें पेस्ट से कोफ्ते बनाकर डालें और फ्राई करें। आपके कोफ्ते अब तैयार है। इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें।

ग्रेवी तैयार करने का तरीका
– अब हम पनीर कोफ्ते की ग्रेवी तैयार करेंगे। इसके लिए सबसे पहले कड़ाही में रिफाइंड तेल डालकर गर्म करें।
– अब इस गर्म तेल में तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी सहित सभी सूखे साबुत मसाले डालकर 1 मिनट तक भूनें।
– इसके बाद इसमें प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
– प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
– इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी और दूध डालकर पकने दें।
– जब ग्रेवी थोड़ी पक जाए तो इसमें दही और चीनी डालकर मिला दें।
– अब कड़ाही को ढंक दें और 15 मिनट तक ग्रेवी को धीमी आंच पर पकने दें। – इसके बाद ग्रेवी में फ्राइड कोफ्ते डालकर मिक्स कर दें।
– 5 मिनट तक सब्जी को और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
– लीजिए स्वदा से भरपूर पनीर कोफ्ते बनकर तैयार हो चुके हैं।
– इसे हरी धनिया पत्ती और नींबू रस डालकर सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें