Recipe: आज ब्रेकफास्ट में मजा लें मेथी थेपले का, जानें बनाने का तरीका

आवश्यक सामग्री – 1 कप मेथी (कटी हुई) – 1 कप ताज़ा दही – 1 कप गेहूं का आटा – 2 टेबलस्पून बेसन – 2 टेबलस्पून ज्वार का आटा – 2 टेबलस्पून बाजरे का आटा – 2 टेबलस्पून हरी मिर्च-अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून धनिया पाउडर – 1.

आवश्यक सामग्री
– 1 कप मेथी (कटी हुई)
– 1 कप ताज़ा दही
– 1 कप गेहूं का आटा
– 2 टेबलस्पून बेसन
– 2 टेबलस्पून ज्वार का आटा
– 2 टेबलस्पून बाजरे का आटा
– 2 टेबलस्पून हरी मिर्च-अदरक-लहसुन का पेस्ट
– 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
– 1 टीस्पून धनिया पाउडर
– 1 टीस्पून जीरा पाउडर
– 1 टेबलस्पून तेल (मोयन के लिए)
– तेल सेंकने के लिए
– नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि
– सेंकने के लिए तेल को छोड़कर सारी सामग्री को मिला लें।
– आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंध लें।
– छोटी लोई लेकर पतली रोटी बेलें।
– गरम नॉनस्टिक तवे पर तेल लगाकर दोनों तरफ़ से सेंक लें।
– गरम-गरम चाय, दही या अचार के साथ सर्व करें।

- विज्ञापन -

Latest News