Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: ठंड के मौसम में आज मजा लें गरमा-गरम ‘Bread Pakora’ का, खाते रह जाएंगे आप

March 18, 2023

Recipe: ठंड के मौसम में आज मजा लें गरमा-गरम ‘Bread Pakora’ का, खाते रह जाएंगे आप

आवश्यक सामग्री
– 2 उबला हुआ आलू
– 1 छोटी चम्मच जीरे के बीज
– 1 छोटी चम्मच धनिया के बीज
– 1 छोटी चम्मच अजवाइन
– जरूरत के अनुसार धनिये के पत्ते
– 4 ब्रेड स्लाइस
– 2 कप बेसन
– 2 छोटी चम्मच ड्राई मैंगो पाउडर
– 2 छोटी चम्मच पिसी हुई कश्मीरी लाल मिर्च
– जरूरत के अनुसार हरी मिर्च
– 1/2 इंच अदरक
– जरूरत के अनुसार नमक

बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन ले, पैन को गैस पर गरम करे और बिना तेल डाले खड़ा धनिया, खड़ा जीरा को 2 से 3 मिनट तक रोस्ट करे। जब यह अच्छी तरह से रोस्ट हो जाए और इससे खुशबू आने लगे, इसके बाद इन्हें मिक्सर ग्रांइडर पर डालकर इनका बारीक पाउडर बना ले। अब पैन में तेल डाले, तेल डालकर तेल को अच्छी तरह से गर्म कर ले। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए इसमें बारीक कटा हुआ या किसा हुआ अदरक डाले। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाले और सारी सामग्री को चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिला ले।

अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, जीरा और धनिया का तैयार किया गया पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह से मिला ले। अब इसमें स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर, इसे अच्छी तरह से मिलाकर एक तरफ अलग ठंडा होने के लिए रख दे। अब इसमें बेसन, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर डाले। फिर इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर इसका बैटर तैयार कर ले। बैटर तैयार होने के बाद इसे 5 से 7 मिनट तक एक तरफ ऐसे ही रहने दे।

इसके बाद ब्रेड स्लाइस में उबला हुआ आलू डालकर इसे अच्छी तरह से फैला ले, इसके बाद इसके ऊपर ब्रेड का दूसरा स्लाइस रखकर अच्छी तरह से दबा ले। अब ब्रेड स्लाइस को बेसन के घोल में डूबा कर, इसे डीप फ्राई करना है। अब आप बेसन के बैटर में थोड़ा सा पानी डालकर इसे पतला कर सकते है। इसके बाद से ब्रेड के स्लाइस को गर्म तेल की कढ़ाई में डालकर इसे डीप फ्राई करे। आपका स्वादिष्ट ब्रेड पकोड़ा तैयार है इसे म्योनीज, पुदीना की चटनी या अपने पसंद की चटनी के साथ इसका आनंद ले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें