Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: स्ट्रीट स्टाइल लजीज ‘Pav Bhaji’ बनाने के लिए फॉलो करें ये विधि

March 21, 2023

Recipe: स्ट्रीट स्टाइल लजीज ‘Pav Bhaji’ बनाने के लिए फॉलो करें ये विधि

सामग्री:
– डेढ़ टेबल स्पून तेल
– 4 मक्खन के टुकड़े, बारीक कटा हुआ
– 1 कप प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ
– 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
– 1 क्यूब मक्खन
– 1/2 कप चुकंदर
– 1 टी स्पून मिर्च पाउडर
– 3 टी स्पून पाव भाजी मसाला
– 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
– 1/2 कप टमैटो प्यूरी
– एक गुच्छा हरा धनिया
– 1/2 कप लौकी, टुकड़ों में कटा हुआ
– 1/2 कप शिमला मिर्च
– 1 कप आलू, टुकड़ों में कटा हुआ
– मक्खन, पाव सेंकने के लिए
– पाव भाजी मसाला

भाजी बनाने की विधि:
भाजी बनाने के लिए पैन को गैस पर चढ़ाएं और इसमें तेल से ग्रीसिंग करें। अब इसमें मक्खन के टुकड़े के साथ कटी प्याज़ डालें। प्याज को तब तक भूनें जब तक यह सुनहरी भूरी नहीं हो जाती है। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भली भांति मिक्स करें। इसमें कटी लौकी और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं, फिर कटे हुए आलू डालकर दबाते हुए मिक्स करें। इसमें कटा हुआ चकुंदर डालें, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मसलें और टमाटर की प्यूरी मिलाएं। इसमें ऊपर से भाजी मसाला डालकर 3 मिनट पकाएं। आपकी भाजी तैयार है।

पाव तैयार करने की विधि:
तवे को गैस पर चढ़ाएं। इसपर मक्खन डालें। पाव को बीच से काट कर इसपर पाव भाजी मसाला बुरकें। इस पाव को तवे पर रखकर 5 से 7 मिनट तक मद्धम आंच पर सेंक लें। लीजिए तैयार है आपकी पाव भाजी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें