Recipe: कुछ ठंडा और टेस्टी पिने का है मन तो आज ट्राई करें ‘Mango Lassi’

सामग्री आम – 4 दही – 2 कप चीनी – 5 चम्मच इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून पुदीने के पत्ते – 3-4 विधि – मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को लें और उसे छीलकर उसका गूदा एक बर्तन में निकाल लें। – इसके बाद एक बड़े ब्लेंडर में आम का गूदा.

सामग्री
आम – 4
दही – 2 कप
चीनी – 5 चम्मच
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
पुदीने के पत्ते – 3-4

विधि
– मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को लें और उसे छीलकर उसका गूदा एक बर्तन में निकाल लें।
– इसके बाद एक बड़े ब्लेंडर में आम का गूदा और दही डाल दें।
– इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी मिक्स कर दें।
– अब इसमें आवश्यकता अऩुसार पानी डालकर एक चम्मच की मदद से सभी को मिक्स कर दें।
– अब ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर ब्लेंड कर दें। तीन-चार बार ब्लेंड करने के बाद मिक्सर बंद कर दें।
– अब ब्लेंडर से लस्सी को निकालकर एक अलग बर्तन में डाल दें।
– इसे ठंडा करने के लिए कुछ देर तक फ्रिज में रख दें।
– इसके बाद लस्सी को सर्विंग ग्लास में डाल दें और उस पर पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर दें।
– अब गर्मियों में ठंडी-ठंडी मैंगो लस्सी का मजा लें।
– इसे पीने के बाद दिनभर आपके शरीर में ताजगी बनी रहेगी।

 

- विज्ञापन -

Latest News