Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: जानें बेहद स्वादिष्ट ‘Spaghetti Pasta’ बनाने की ये आसान विधि

April 9, 2023

Recipe: जानें बेहद स्वादिष्ट ‘Spaghetti Pasta’ बनाने की ये आसान विधि

सामग्री
स्पेगेटी पास्ता – 1 पैकेट
ओरेगेनो – 1 छोटा चम्मच
गाजर – 1 कप
हरी शिमला मिर्च – 1 कप
चिली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
फ्रेश क्रीम – 1 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार
टमाटर – 2-3
लहसुन – 2-3 कलियां
प्याज – 2-3
बेसिल के पत्ते – 2-3
ऑलिव ऑयल – जरुरतअनुसार
नमक – स्वादअनुसार
काली मिर्च – 1 चम्मच

बनाने की विधि
1. सबसे पहले आप पास्ता को गर्म पानी में डालकर थोड़ा सा नमक डालकर उबाल लें।
2. फिर इसको आधा पक लें जैसे पास्ता गलने लगे तो गैस बंद कर दें।
3. इसके बाद ठंडा पानी से पास्ता को 2-3 बार छान लें।
4. छाने हुए पास्ता में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिलाकर अलग रख दें।
5. अब टमाटर काटकर प्रेशर कुकर में डालें और पका लें।
6. जैसे टमाटर पक जाएं तो इसे ठंडा करके छिलका हटाएं और मिक्सी में डालकर मुलायम प्यूरी तैयार कर लें।
7. एक पैन में ऑलिव ऑयल डालें और लहसुन को पीसकर उसमें डालें।
8. जैसे लहसुन थोड़ा सा पकने लगे तो प्याज काटकर ब्राउन होने तक पकाएं।
9. प्याज जैसे ब्राउन होने लगे तो इसमें गाजर और शिमला मिर्च काटकर डालें।
10. सब्जियों को मिश्रण में मिक्स कर लें और फिर इसमें टमाटर की प्यूरी, बेसिल के पत्ते, चिली फ्लेक्स, ओरेगेनो, नमक और काली मिर्च मिक्स करें।
11. मिश्रण को अच्छे से चलाते हुए 3-4 मिनट तक पका लें।
12. तय समय के बाद गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट स्पेगेटी पास्ता बनकर तैयार है।
13. क्रीम डालकर मिक्स करें और प्लेट में निकालकर गर्मा-गर्म पार्टनर को सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें