Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: आज डिनर में बनाएं स्वादिष्ट ‘Aloo Keema’, खाते रह जाएंगे आप

January 28, 2023

Recipe: आज डिनर में बनाएं स्वादिष्ट ‘Aloo Keema’, खाते रह जाएंगे आप

सामग्री
आलू – 5-6
तेज पत्ता – 2-3
लौंग – 2
जीरा – 1/2 चम्मच
प्याज – 3-4 (कटे हुए)
लहसुन – 1 (कटा हुआ)
अदरक – 1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च – 2
शिमला मिर्च – 1 कप
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
हींग – 1 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार
मटन कीमा – 2 कप
टमाटर – 3-4 (कटे हुए)
हरा धनिया – 1 कप
तेल – जरुरतअनुसार
हरी इलायची – 2
मक्खन – 1 कप

बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक पैन में तेल अच्छे से गर्म कर लें।
2. फिर इसमें हरी इलायची, जीरा, लौंग मिलाएं।
3. मसालों को हल्का सा भून लें। फिर इसमें कटा हुआ प्याज डाल दें।
4. प्याज को सुनहरा होने तक भून लें।
5. इसके बाद भूने हुए प्याज में लहसुन, अदरक और मक्खन मिक्स कर दें।
6. सारी मिश्रण को अच्छे से मिलाएं । फिर इसमें हरी मिर्च और शिमला मिर्च मिक्स कर दें।
7. सामग्री को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हींग और नमक मिला दें।
8. मसालों को अच्छे से सब्जी के मिश्रण में मिलाएं। इसके बाद इसमें मटन कीमा मिला दें।
9. मटन कीमा मिलाने के बाद मिश्रण को 5 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं।
10. फिर इसमें आलू और काटे हुए टमाटर मिला दें।
11. सामग्री को 15 मिनट के लिए पकाएं। तय समय के बाद गैस बंद कर दें।
12. आपका स्वादिष्ट तंदूरी आलू कीमा बनकर तैयार है। हरे धनिए के साथ गर्निश करके सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें