Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: आज लंच में बनाएं गरमा-गर्म ‘Egg Malai Curry’, नहीं भरेगा मन

January 10, 2023

Recipe: आज लंच में बनाएं गरमा-गर्म ‘Egg Malai Curry’, नहीं भरेगा मन

सामग्री:
अंडे – 8
धनिया पत्ती – 200 ग्राम
पुदीने की पत्तियां – 100 ग्राम
प्याज़ – 2 बड़े आकार में
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
लहसुन – 8-10 कली
दही – ½ कटोरी
फ्रेश क्रीम – ½ कप
जीरा – 1 टीस्पून
हल्दी – 1 टीस्पून
गरम मसाला – ½ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टेबल स्पून
इलायची – 2
लौंग – 2
दालचीनी – 2 टुकड़े
रिफाइंड ऑयल – 4 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

विधि:
उबलते पानी में थोड़ा नमक डाले और उसमें अंडे डालकर उबाल लें। जब अंडे उबल जाए, तब इसे पानी से निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। जब अंडे ठंडे हो जाए, तब इसे छीलकर एक प्लेट में रखें। धनिया और पुदीने की पत्तियां साफ कर लें। मिक्सर के जार में प्याज़, अदरक, लहसुन, धनिया और पुदीने की पत्तियां डालकर पीस लें। एक पैन लें और उसमें तेल गर्म करें। इसमें जीरा, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर 1 मिनट के लिए पकने दें। अब इसमें पिसा हुआ पेस्ट डालें और ढककर पकाएं। बीच-बीच में ग्रेवी चलाते रहें, ताकि इसका स्वाद बरकरार रहे।

जब ग्रेवी से तेल छूने लगे तब इसमें धनिया, हल्दी, मिर्च और गरम मसाला पाउडर डालकर मसाले को पकने दें। 5 मिनट बाद इसमें दही डालें और आंच धीमी कर दें। ग्रेवी को लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं। अब ग्रेवी में क्रीम डालें। ग्रेवी में अंडे डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। आख़िर में एग मलाई करी को धनिया की पत्तियों से गार्निश करें और सर्व करें। आप चाहें तो अंडे को बीच से दो भागों में काट लें और उसके बाद ग्रेवी में डालें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें