Recipe: डिनर में आज बनाएं ‘Kashmiri Paneer’, खाता रह जाएगा हर कोई

सामग्री :पनीर – 250 ग्रामटमाटर – 4कश्मीर लाल मिर्च – 1 टी स्पूनजीरा – 1/2 टी स्पूनसौंफ – 1 टी स्पूनसौंठ पाउडर – 1/2 टी स्पूनलाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पूनहल्दी – 1/2 टी स्पूनदेसी घी – 1 टी स्पूनकाली इलायची – 1हरी इलायची – 2तेजपत्ता – 1हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पूनतेलनमक.

सामग्री :
पनीर – 250 ग्राम
टमाटर – 4
कश्मीर लाल मिर्च – 1 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
सौंठ पाउडर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
देसी घी – 1 टी स्पून
काली इलायची – 1
हरी इलायची – 2
तेजपत्ता – 1
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार

विधि:

  • सबसे पहले पनीर के चौकोर टुकड़े कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर पनीर को तल लें।
  • अब एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें और उसमें हल्दी पाउडर डालकर तला हुआ पनीर डाल दें और अलग रख दें।
  • इसके बाद टमाटर लें और उसके टुकड़े कर लें। मिक्सर में टमाटर के टुकड़े डालकर उसका पेस्ट तैयार कर लें और एक बाउल में निकाल लें।
  • अब खड़े मसालों को कूट लें। एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
  • घी के पिघलने के बाद उसमें तेजपत्ता, जीरा और कुटे हुए मसाले डालकर भूनें।
  • 1-2 मिनट तक भूनने के बाद मसालों में टमाटर का पेस्ट और अन्य मसालें मिक्स कर करछी से चलाते हुए भूनें।
  • 2-3 मिनट भूनने के बाद इसमें आधा कप पानी डालें और प्यूरी को उबाल लें।
  • इस बीच पानी में से पनीर निकालें और उन्हें टमाटर प्यूरी में डालकर 2 से 3 मिनट तक उबाल लें।
  • तैयार है कश्मीरी पनीर। इस पर कटा हरा धनिया डालकर पराठा, नान या रोटी के साथ सर्व करें।
- विज्ञापन -

Latest News