Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेसिपी- इस WEEKEND घर पर जरूर बनाएं आलू भरवां शिमला मिर्च

September 2, 2023

रेसिपी- इस WEEKEND घर पर जरूर बनाएं आलू भरवां शिमला मिर्च

 

सामग्री:

2 मसले हुए आलू
1 बड़ा चम्मच उबले हुए हरे मटर
2 बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज
3 बड़े चम्मच कसा हुआ पनीर
1 1/2 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/4 कप कटा हरा धनिया
1/8 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
8 से 10 किशमिश
1 चम्मच मिर्च पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
1 चम्मच नींबू का रस
2 बड़े चम्मच तेल
4 छोटे साइज की शिमला मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा

तरीका:

* मसले हुए आलू, हरी मटर, प्याज, पनीर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, किशमिश, मिर्च पाउडर, नमक और नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें और उसमें आलू का मिश्रण डालें और 5 मिनट तक हिलाएं।

* आंच से उतारकर मिश्रण को ठंडा होने दें. एक तरफ रख दें. शिमला मिर्च को छीलकर सारे बीज निकाल दीजिये. प्रत्येक शिमला मिर्च में आलू का मिश्रण भरें और दबा कर बंद कर दें. एक नॉन स्टिक पैन में बचा हुआ तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें।

* जब बीज फूटने लगें तो भरी हुई शिमला मिर्च को धीरे-धीरे पैन में डालें और पैन को ढक दें. धीमी आंच पर 5 से 8 तक पकाएं जब तक शिमला मिर्च का छिलका मुलायम न हो जाए. गर्म – गर्म परोसें।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें