Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe : ठंड के मौसम में जरूर पिएं गरमा-गर्म ‘हॉट एंड सॉर सूप’

January 23, 2023

Recipe : ठंड के मौसम में जरूर पिएं गरमा-गर्म ‘हॉट एंड सॉर सूप’

आवश्यक सामग्री
– टोफू 150 ग्राम
– हरा प्याज 2
– बैमबू शूट्स 1/4 कप
– गाजर 2 मध्यम
– फ्रेंच बीन्स 5-6
– फूल गोभी के 1/4 कप छोटे कटे टुकड़े
– वेजिटेबल स्टॉक 3 कप
– कॉर्न फ्लोर 2 बड़े चम्मच
– पानी 4 बड़े चम्मच
– नमक 1 छोटा चम्मच
– सोया सॉस 2 छोटा चम्मच
– कुटी सफेद मिर्च 3/4 छोटा चम्मच
– सफेद सिरका डेढ़ बड़ा चम्मच
– तेल डेढ़ छोटा चम्मच

बनाने की विधि
टोफू को लंबाई में लगभग एक इंच लंबे टुकड़ों में काट लें। हरी प्याज को धोकर काट लें। गाजर को धोकर सॉफ कर लें। अब इसे गोल गोल काट लें। बैमबू शूट्स को केन से निकालकर अच्छे से धो लें। फ्रेंच बीन्स को धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। कॉर्न स्टार्च को गुनगुने पानी में अच्छे से घोलें, जिससे की उसमें गुठली ना आने पाए।

अब एक बर्तन गरम करें, तेल डालें और गाजर को एक मिनट भूनें। अब हरी प्याज के अलावा सभी सब्जियाँ और टोफू डालें और लगभग एक और मिनट ले लिए भूनें। अब इसमें वेजिटेबल स्टॉक, नमक, सफेद मिर्च, सोया सॉस और सफेद सिरका डालें और एक उबाल लें। अब इसमें धीरे-धीरे कॉर्न स्टार्च का घोल डालें और बराबर चलाते रहें। सूप गाढ़ा होने लगेगा। एक और मिनट पकाकर आँच बंद कर दें। अब इसमें कटा हुआ हरा प्याज मिलाएँ। स्वादिष्ट हॉट एन सॉर सूप तैयार है सर्व करने के लिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें