Recipe: मीठे के शौकीन आज घर पर बनाएं ‘Besan Ka Ladoo’, जानें विधि

आवश्यक सामग्री – 2 कप बेसन – 1 कप चीनी बूरा – 1 कप घी – 1/2 कटोरी काजू-बादाम (बारीक कटे हुए) – 1 टी स्पून इलायची पाउडर – एक कड़ाही/पैन – 2 टेबल स्पून पानी – 1 टी स्पून पिस्ता कतरन बनाने की विधि – मीडियम आंच पर कड़ाही या पैन रखें। – फिर.

आवश्यक सामग्री
– 2 कप बेसन
– 1 कप चीनी बूरा
– 1 कप घी
– 1/2 कटोरी काजू-बादाम (बारीक कटे हुए)
– 1 टी स्पून इलायची पाउडर
– एक कड़ाही/पैन
– 2 टेबल स्पून पानी
– 1 टी स्पून पिस्ता कतरन

बनाने की विधि
– मीडियम आंच पर कड़ाही या पैन रखें।
– फिर इसमें घी डाल दें।
– घी के गर्म होते है इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
– बेसन को चलाते हुए धीमी आंच पर 10-12 मिनट चलाते हुए भूनें।
– जब बेसन से सौंधी-सी खुशबू आने लगे तो बादाम-काजू डालकर अच्छी तरह मिला लें।
– इसके बाद बेसन पर पानी का छिड़काव करें। ऐसा करने बेसन दानेदार हो जाएगा।
– पानी सूखने तक चलाते हुए 1-2 मिनट तक भूनकर आंच बंद कर दें।
– इस मिश्रण एक बड़ी थाली में निकाल लें।
– हल्का ठंडा होने पर इसमें चीनी बूरा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
– आप पाएंगे कि चीनी बेसन में अच्छी तरह घुल गई है।
– इस मिश्रण से मनचाहे आकार के लड्डू बना लें।
– लड्डुओं पर पिस्ता कतरन गड़ाकर लगा दें।

- विज्ञापन -

Latest News