Recipe: मीठे के शौकीन आज घर पर ट्राई करें बेकरी जैसी स्वादिष्ट ‘Pastry’

सामग्री: 4 वाइट ब्रेड स्लाइस 1/3 कप व्हिप क्रीम 2 बड़े चम्मच चीनी 2 बड़े चम्मच रंगीन शुगर बॉल 25-30 चॉकलेट चिप्स 1-2 चेरी 1/4 कप पानी विधि : – सबसे पहले फ्रिज में रखे गए एक ठंडे बाउल में व्हिप क्रीम डालकर चम्मच से फेटें। – 2 मिनट तक धीमे फेटें और 3 मिनट.

सामग्री:
4 वाइट ब्रेड स्लाइस
1/3 कप व्हिप क्रीम
2 बड़े चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच रंगीन शुगर बॉल
25-30 चॉकलेट चिप्स
1-2 चेरी
1/4 कप पानी

विधि :
– सबसे पहले फ्रिज में रखे गए एक ठंडे बाउल में व्हिप क्रीम डालकर चम्मच से फेटें।
– 2 मिनट तक धीमे फेटें और 3 मिनट तक तेजी से फेंटें।
– अब एक कटोरी मे चीनी और पानी को अच्छे से घोल लें ताकि शुगर सिरप तैयार हो जाए।
– पेस्ट्री बनाने के लिए ब्रेड के किनारों को काट लें और बीच में से भी काट लें।
– ब्रेड के टुकड़े को ट्रे में रखें और उस पर 1 चम्मच शुगर सिरप फैलाएं।
– इसके बाद क्रीम की एक मोटी लेयर फैलाएं और ब्रेड का दूसरा टुकड़ा रखें।
– इसके ऊपर भी ठीक पहले की तरह शुगर सिरप और इसके बाद क्रीम फैलाएं।
– इसी तरह से 5 लेयर करें और सबसे आखिरी लेयर को पूरी तरह से क्रीम से कवर कर दें।
– ब्रेड पेस्ट्री को चॉकलेट चिप्स, क्रीम, वेफर्स या अपने मनपसंद तरीके से सजाएं।

- विज्ञापन -

Latest News