Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: शाम की चाय के साथ आज ट्राई करें ‘Manchurian Pakora’

February 7, 2023

Recipe: शाम की चाय के साथ आज ट्राई करें ‘Manchurian Pakora’

आवश्यक सामग्री
पत्तागोभी कटा – 1 कप
गाजर कद्दूकस – 1/2 कप
हरी प्याज – 1/4 कप
शिमला मिर्च – 1/4 कप
प्याज स्लाइस – 1/2 कप
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
मैदा – 1/2 कप
कॉर्न फ्लोर – 4 टी स्पून
चावल का आटा – 3 टी स्पून
सोया सॉस – 1 टी स्पून
चुकंदर – 1/4 कप
चिली सॉस – 1 टी स्पून
टमाटर केचअप – 1 टी स्पून
विनेगर – 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि

मंचूरियन पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी, प्याज शिमला मिर्च, चुकंदर, गाजर, हरी प्याज को बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें सारी कटी सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें मैदा, चावल का आटा और कॉर्न फ्लोर डाल दें और सब्जियों के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अब इस मिश्रण में सोया सॉस, टमाटर सॉस, चिली सॉस, लहसुन पेस्ट, बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक डालें और सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद तैयार मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेकर उसके गोल-गोल बॉल्स बनाते जाएं और उन्हें एक प्लेट में अलग रखते जाएं। इस तरह सारे मिश्रण से मंचूरियन पकोड़ा बना तैयार कर लें।

अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो कड़ाही की क्षमता के अनुसार मंचूरियन पकोड़ा डालें और उन्हें मीडियम आंच पर फ्राई करें। इन्हें तब तक फ्राई करें जब तक कि मंचूरियन पकोड़ा दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए। इन्हें सुनहरा होने में 3-4 मिनट का वक्त लग सकता है। इसी तरह सारे मंचूरियन पकोड़ा डीप फ्राई कर लें। आखिर में मंचूरियन पकोड़ा टमाटर केचप या चटनी के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें