Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: इवनिंग स्नैक में आज ट्राई करें ‘Shami Kebab’, बेहद आसान है इसे बनाना

January 5, 2023

Recipe: इवनिंग स्नैक में आज ट्राई करें ‘Shami Kebab’, बेहद आसान है इसे बनाना

सामग्री:
भीगे हुए चने – 2 कप
पनीर – 2 कप
आलू – 2-3
घी – 3-4 टेबलस्पून
तेल – जरुरतअनुसार
हरा धनिया – 1 कप
हरी मिर्च – 1
अदरक – 1/2 टुकड़ा
जीरा – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गर्म मसाला – 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार
पानी – 2 कप

विधि:
1. सबसे पहले आप एक बर्तन में चने भूनकर नरम कर लें।
2. फिर एक पैन में तेल डालें और उसे गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालकर भूनें।
3. जीरा भूनने के बाद इसमें धनिया पाउडर, कटा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च थोड़ा सा भून लें।
4. मसाला जैसे भून जाए तो इसमें चने डालें। चने डालने के बाद इसमें गर्म मसाला, आमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
5. सारी चीजों को मिलाकर चने में मिक्स करें और भून लें।
6. जैसे चने भुन जाएं फिर इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और हल्का नरम होने तक पका लें।
7. चने को ढककर 2-4 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकाएं।
8. जैसे चने पक जाएं तो गैस बंद कर दें और चने को किसी बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
9. इसके बाद एक पैन में आलू और पनीर डालकर कद्दूकस कर लें।
10. जैसे चने ठंडे हो जाएं तो मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
11. पीसे हुए चने में पनीर और आलू का कद्दूकस किया हुआ मिश्रण डालें।
12. मिश्रण में नमक और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें।
13. इसके बाद तैयार किए गए मिश्रण से बॉल्स तैयार कर लें।
14. बॉल्स को एक प्लेट में रखते जाएं।
15. एक पैन में घी डालकर गर्म करें। जैसे घी गर्म हो जाए तो इसमें बॉल्स डालकर फ्राइ कर लें।
16. जैसे बॉल्स गोल्डन हो जाए तो एक प्लेट में निकाल लें.
17. आपके टेस्टी शामी कबाब बनकर तैयार हैं। हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें