Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच्चों में बढ़ता मधुमेह बना चिंता का विषय, CBSE ने स्कूलों को चीनी सेवन पर लगाम लगाने के निर्देश

May 21, 2025

बच्चों में बढ़ता मधुमेह बना चिंता का विषय, CBSE ने स्कूलों को चीनी सेवन पर लगाम लगाने के निर्देश

तपा मंडी: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देशभर के सीबीएसई से संबंधित विद्यालयों को बच्चों में बढ़ते टाइप-2 मधुमेह के मामलों को गंभीरता से लेते हुए चीनी के अत्यधिक सेवन पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को ‘शुगर बोर्ड’ (चीनी जागरूकता पिट्टका) लगाने को कहा है, जिससे छात्र चीनी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक हो सकें। सीबीएसई द्वारा स्कूल प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पिछले एक दशक में टाइप-2 डायिबटीज के मामलों में बच्चों के बीच चिंताजनक वृद्धि देखी गई है, जो पहले मुख्यत: वयस्कों में पाया जाता था। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह खतरनाक प्रवृत्ति चीनी के अत्यधिक सेवन, विशेषकर विद्यालयों में उपलब्ध मीठे स्नैक्स, शीतल पेय व प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के कारण उत्पन्न हुई है।

सीबीएसई ने चेताया है कि चीनी की अधिकता न केवल मधुमेह, बल्कि मोटापा, दांतों की समस्याएं तथा अन्य चयापचय संबंधी विकारों को भी जन्म देती है, जो न सिर्फ बच्चों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि उनके शैक्षणकि प्रदर्शन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। अध्ययनों के हवाले से सीबीएसई ने बताया कि 4 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों के दैनिक कैलोरी सेवन में 13} हिस्सा चीनी से आता है। 11 से 18 वर्ष के बच्चों में यह आंकड़ा 15} तक पहुंच जाता है, जबकि अनुशंसित सीमा केवल 5} है। यह निर्देश राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के सुझाव पर जारी किया गया है।

आयोग ने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति चिंता जताते हुए स्कूलों से कहा है कि वे बच्चों को सुरिक्षत, संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक आहार वातावरण प्रदान करें। सीबीएसई ने स्कूलों से अपील की है कि वे कैंपस में शुगर बोर्ड लगाकर छात्नों को चीनी सेवन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरों से अवगत कराएं, साथ ही स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए स्वस्थ आहार विकल्पों को प्रोत्साहित करें। यह कदम बच्चों के शारीरिक और मानिसक विकास को संतुलित बनाए रखने तथा भविष्य में होने वाले गंभीर स्वास्थ्य संकटों से बचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी का आज गुजरात दौरा, सम्राट संप्रति संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें