Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फैशन ट्रेंड में बदलीं स्कैटर ड्रेस, हर लड़की की बन रही पहली पसंद

March 26, 2023

फैशन ट्रेंड में बदलीं स्कैटर ड्रेस, हर लड़की की बन रही पहली पसंद

वैसे तो इन दिनों आउटफ़िट में बहुत से फैशन ट्रेंड में चल रहे हैं लेकिन लड़कियों में सबसे ज्यादा जो आज कल प्रचलित हो रहा है वो है स्केटर ड्रेस। जी हां, गर्ल्स इन्हे खरीदना पसंद करती है क्यों की यह उन्हें बहुत खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने का काम करती हैं। इस ड्रेस से हमे न तो गर्मी का अहसास होता है और न ही फैशन से अलग होते है। चलिए आज हम आपको इस ड्रेस से जुडी कुछ खास जानकारी देते हैं।

स्कैटर: यह शार्ट ड्रेस है जो कमर से फिट और नीचे की तरफ से स्कर्ट जैसी है। यह स्कर्ट की तरह फ्लेअर्ड और प्लीटेड होती है जो गर्ल्स की पसंदीदा ड्रेसों मे से है।

शर्ट ड्रेस: शर्ट ड्रेस बिलकुल ही शर्ट जैसी होती है। यह बटन्स और कॉलर के साथ शर्ट स्टाइल मे होती है। इसमें कमर पर बिना सीम के कट होता है। इसकी कमर बेल्ट लगाकर रखी जाती है।

शिफ्ट ड्रेस: शिफ्ट ड्रेस को शोल्डर हैंगिंग भी कहते है। यह हर किसी की बॉडी को सूट हो सकती है। शिफ्ट ड्रेस मे स्ट्रेट लाइन होती है।

ए – लाइन ड्रेस: ए लाइन ड्रेस कमर और बट्स से फिट होती है। और निचे की तरफ से जाती हुई वॉल्यूम ले लेती है जिस वजह से यह ए लाइन जैसी दिखती है।

बॉडी कन ड्रेस: यह बिलकुल बॉडी से टाइट ड्रेस होती है। ये लॉन्ग से लेकर शार्ट तक हर लेंथ मे मिल सकती है। ये बॉडी से पूरी तरह चिपकी होती है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें