
लाइफस्टाइल डेस्क : आज के व्यस्त और प्रदूषण भरे जीवन में बालों का झड़ना और रूसी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में शरीर में विटामिन की कमी, हेयर पर हार्श केमिकल ट्रीटमेंट और एयर पॉल्यूशन के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं। लेकिन अगर आप अपने हेयरकेयर रूटीन में आयुर्वेदिक हर्ब्स को शामिल करें, तो यह न सिर्फ बालों को मजबूत बनाते हैं बल्कि झड़ने और डैंड्रफ जैसी परेशानियों से भी राहत दिलाते हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…
भृंगराज
भृंगराज बालों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। भृंगराज का नियमित इस्तेमाल लंबे, रेशमी और मजबूत बालों के लिए फायदेमंद है। सप्ताह में एक बार भृंगराज हेयर मास्क लगाएं और कुछ महीनों में परिणाम देखें।
आंवला
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह समय से पहले बालों के सफेद होने और झड़ने से रोकता है। 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे स्कैल्प और बालों पर 30-45 मिनट लगाकर हल्के शैम्पू से धो लें। नियमित उपयोग से बाल घने, चमकदार और स्वस्थ बनते हैं।
ब्राह्मी
ब्राह्मी की जड़ और फूल बालों के पोर्स को मजबूत रखते हैं। यह बालों का झड़ना कम करता है और शरीर में प्रोटीन को एक्टिव कर प्राकृतिक रूप से बालों को मजबूत बनाता है।
शिकाकाई
शिकाकाई को बालों का अमृत समान माना गया है। यह झड़ने वाली समस्याओं और स्कैल्प से जुड़ी परेशानियों को कम करता है। नियमित उपयोग से बाल लंबे, घने और चमकदार बनते हैं।
रीठा
रीठा के एंटीमाइक्रोबियल गुण रूसी और स्कैल्प संक्रमण को रोकते हैं। 2-3 बड़े चम्मच रीठा पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं या इसे आंवला/शिकाकाई के साथ मिलाएं। इसे 20-30 मिनट स्कैल्प और बालों पर लगाएं और फिर वॉश करें।
इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का नियमित उपयोग बालों को प्राकृतिक रूप से मजबूत, घने और स्वस्थ बनाता है। डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी परेशानियों से राहत पाने के लिए ये हर्ब्स सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से है। किसी भी तरह का डाइट बदलाव करने या नया उपाय अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह अवश्य लें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...