Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tech Tips: गर्मियों में भी नहीं होगा स्मार्टफोन हीट, अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

April 18, 2026

Tech Tips: गर्मियों में भी नहीं होगा स्मार्टफोन हीट, अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

How To Keep Phone Cool: गर्मी का मौसम तेजी से बढ़ रहा है और तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। ऐसे में सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन भी गर्मी की मार झेलते हैं। ज्यादा तापमान में फोन जल्दी गर्म हो जाता है, जिससे उसकी बैटरी, परफॉर्मेंस और ऐप्स की स्पीड पर असर पड़ता है। कभी-कभी तो फोन हैंग भी होने लगता है। ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने फोन को ठंडा रख सकते हैं।

स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें

फोन की स्क्रीन जितनी ज्यादा चमकदार होगी, उतनी ही ज्यादा बैटरी खपत होगी। इससे फोन पर दबाव बढ़ता है और वह गर्म होने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि ब्राइटनेस को जरूरत के अनुसार ही रखें या ऑटो-ब्राइटनेस का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें:

जरूरत न हो तो फ्लाइट मोड का इस्तेमाल करें

अगर आप फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो उसे फ्लाइट मोड पर डाल देना एक अच्छा विकल्प है। इससे नेटवर्क और बैकग्राउंड सर्च बंद हो जाते हैं, जिससे प्रोसेसर पर लोड कम पड़ता है और फोन ठंडा रहता है।

फोन का कवर समय-समय पर हटाएं

फोन कवर सुरक्षा के लिए जरूरी होता है, लेकिन यह गर्मी को बाहर निकलने से रोक सकता है। खासकर चार्जिंग या भारी इस्तेमाल के दौरान कवर हटाने से फोन को हवा मिलती है और वह जल्दी ठंडा होता है।

धूप में फोन इस्तेमाल करने से बचें

सीधी धूप में फोन का इस्तेमाल करने से वह तेजी से गर्म हो सकता है। ऐसे में डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी बढ़ानी पड़ती है, जिससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। बेहतर होगा कि छांव में रहकर ही फोन का उपयोग करें।

ये भी देखें :

ओवरचार्जिंग से बचें

फोन को जरूरत से ज्यादा देर तक चार्ज पर लगाकर न छोड़ें। बैटरी फुल होने के बाद भी चार्जिंग जारी रहने से गर्मी बढ़ती है, जो फोन के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप गर्मियों में अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित और ठंडा रख सकते हैं और उसकी परफॉर्मेंस भी बेहतर बनाए रख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें