Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मी चुरा न ले स्किन की रंगत, बचने के लिए जरूर ट्राई करें ये टिप्स

July 31, 2023

गर्मी चुरा न ले स्किन की रंगत, बचने के लिए जरूर ट्राई करें ये टिप्स

गर्मियों में सूर्य से निकलने वाली, पराबैंगनी किरणें स्किन के लिए काफी नुक्सानदायक होती हैं। बहुत देर तक धूप में रहने से स्किन जल जाती है और शरीर पर काले धब्बे पड़ जाते हैं। धूप का प्रभाव हाथ गर्दन और चेहरे पर पड़ता है, क्योंकि यह अंग हमेशा खुले रहते हैं। देखभाल के बाद भी स्किन झुलस जाए तो, स्वयं उपचार न करके स्किन विशेषज्ञ से राय लें।

– गरमी के कुप्रभावों से बचने के लिए, किसी नामी ब्रांड के साबुन से नहाएं।

– सूती वस्त्रों को पहने और ऐसे परिधानों का चुनाव करें, जिनसे आपका पूरा शरीर ढका रहे।

– कपड़े रोज बदलें। उनसे पसीने की बदबू नहीं आनी चाहिए।

– घर से बाहर निकलते समय छतरी का इस्तेमाल करना चाहिए। दिन में दो बार नहाना चाहिए।

– दिन में दो बार सन ब्लॉक क्र ीम का प्रयोग करें। यह क्र ीम सूर्य की किरणों से स्किन की रक्षा करती है।

– सन प्रोटैक्ट/ब्लॉक क्र ीम खरीदते समय सन प्रोटैक्शन फैक्टर यानि एस.पी.एफ. की जांच करें।

– सन प्रोटैक्शन का एस.पी.एफ.15 होना चाहिए। इस क्रीम से सूर्य की किरणों से होने वाली हानि 15% तक कम हो जाती है। परिधानों का चुनाव

– गर्मियों में हल्के रंग के कपड़े पहने। जो दोपहर में भी सॉफ्ट लुक दे सके।

– बहुत अधिक चुस्त कपड़े नहीं पहने। टॉप या कोई भी ऐसी पोशाक, जो शरीर के ऊपर वाले हिस्से में पहनी जाती है। वह हल्के कलर में हो। पैंट या स्कर्ट भले ही गहरे रंग की हो।

– सुबह से शाम तक काम करना हो तो सूती वस्त्र धारण करें। मेकअप कम से कम इस्तेमाल करें।

– गर्मियों के लिए सबसे अच्छे फैब्रिक जॉर्जेट ; शिफॉन और क्रेप हैं। फ्लोरल और पोलका प्रिंटस कूल कूल लुक देते हैं। आप रात की पार्टी में जा रही हैं तो, ब्राइट कलर जैसे संतरी, चैरी लाल, चमकता पीला पहन सकती हैं। यह ब्राइट कलर हैं।

– गर्मियों में कुरता फैशन में होता है जिस पर कैप बाजू, लेअर्ड बाजू, पाक वाली छोटी बाजू अच्छी लगती है। इन कुर्तों में बोट गला, छोटा वी गला और गोल गला सिलवा सकती हैं या सिला सिलाया खरीद सकती हैं। आप पर यह खिलेंगे और ठंडक का अहसास भी दिलाएंगे।

– गर्मियों में कुर्तियां अधिक पसंद की जाती हैं। पुरुषों के लिए शॉर्ट कुर्तियां अच्छी रहती हैं। सफेद, वैज, स्टोन और ग्रीन कलर की कुर्तियां ठंडक का अहसास कराती हैं। महिलाओं के लिए भी शॉर्ट कुर्तियां फैशन में हैं। हल्का हरा, हल्का नीला, सफेद, क्रीम, आसमानी, लैमन व स्टोन कलर में चुनाव करें। यह कुर्तियां; जींस व ट्राऊजर, दोनों के साथ ही जंचती है।

– ग्रेस फुल दिखने की इच्छा, रखने वालों के लिए शिफान से बढ़िया, कोई दूसरा का फैब्रिक नहीं है। महिलाएं वह लड़कियां शिफॉन के टॉप, साड़ियां पहनकर गर्मी में ठंडक का अहसास कर सकती हैं।

– गर्मियों का एक और ; बेहतरीन फैब्रिक है; लिनेन। लिनेन का क्रिस्पी होना, इस फैब्रिक को खास बना देता है। इस में पड़े रिंकल्स इसे और भी अधिक अच्छा लुक देते हैं। इस पर इस्त्री करने की भी जरु रत नहीं पड़ती है। इसे कैजुअल तो पहन भी सकती हैं, खास मौकों के लिए भी लिनेन की पोशाक का चुनाव कर सकती हैं।

– डेनिम फैब्रिक्स का राजा है। इस का मौसम के अनुकूल होना ही, इसकी विशेषता है। मोटे डैनिम वजाय गर्मियों में पतला डेनिम ही पहने।

– पोशाकों के साथ-साथ ही जूते, घड़ी, बैल्ट, पर्स, गहने, आकर्षक डिजाइनों के मोबाइल फोन आदि का भी चुनाव करें, क्योंकि फैशन केवल परिधानों तक ही सीमति नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें