Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मी में घूमने जा रहे हैं? ये छोटी गलतियां खराब कर सकती हैं आपकी ट्रिप

March 30, 2026

गर्मी में घूमने जा रहे हैं? ये छोटी गलतियां खराब कर सकती हैं आपकी ट्रिप

गर्मी का मौसम आते ही लोग छुट्टियों की प्लानिंग शुरू कर देते हैं। पहाड़ों की ठंडी हवा हो या किसी नई जगह की सैर, हर कोई इस समय बाहर घूमना चाहता है। लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियां पूरे ट्रिप का मजा खराब कर देती हैं।

अक्सर हम तैयारी तो करते हैं लेकिन कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसका असर सीधे हमारी सेहत और अनुभव पर पड़ता है।

पानी कम पीना
गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है लेकिन फिर भी कई लोग पानी पीने पर ध्यान नहीं देते। घूमते समय प्यास का इंतजार करने के बजाय समय-समय पर पानी पीना जरूरी है वरना चक्कर आना थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

गलत कपड़े चुन लेना
गर्मी में डार्क और टाइट कपड़े पहनना शरीर के लिए परेशानी बन सकता है। ऐसे कपड़े शरीर में गर्मी को फंसा लेते हैं जिससे जल्दी थकान और बेचैनी होती है। हल्के रंग और ढीले कपड़े इस मौसम में ज्यादा आरामदायक रहते हैं।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/lifestyle/late-night-eating-side-effects-ayurveda/

सनस्क्रीन और प्रोटेक्शन
धूप में लंबे समय तक रहने से त्वचा को नुकसान हो सकता है लेकिन कई लोग सनस्क्रीन लगाना भूल जाते हैं। इसके अलावा टोपी या सनग्लासेस न पहनना भी परेशानी बढ़ा सकता है।

गलत समय पर बाहर निकलना
दोपहर की तेज धूप में घूमना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। इस समय तापमान सबसे ज्यादा होता है जिससे हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।सुबह और शाम का समय घूमने के लिए ज्यादा बेहतर होता है।

खाने-पीने में लापरवाही
ट्रिप के दौरान बाहर का खाना ट्राय करना अच्छा लगता है लेकिन बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेना परेशानी दे सकता है। खराब या ज्यादा मसालेदार खाना पेट खराब कर सकता है और पूरा ट्रिप बिगाड़ सकता है।

ज्यादा ओवरप्लानिंग करना

कई लोग एक ही दिन में बहुत सारी जगहें कवर करने की कोशिश करते हैं। गर्मी में यह थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ा देता है जिससे ट्रिप का मजा खत्म हो जाता है। थोड़ा आराम और कम प्लानिंग ज्यादा बेहतर अनुभव देती है।

जरूरी सामान
कई बार लोग बेसिक चीजें जैसे पानी की बोतल, दवा या पावर बैंक साथ रखना भूल जाते हैं। ऐसी छोटी गलतियां बाद में बड़ी परेशानी बन जाती हैं। गर्मी में ट्रैवल करना मुश्किल नहीं है बस थोड़ी सी समझदारी और तैयारी जरूरी है। अगर आप इन छोटी गलतियों से बचते हैं तो आपकी ट्रिप न सिर्फ आरामदायक होगी,

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें