Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस तरह रखें ठंड में अपनी त्वचा का ध्यान, फॉलो करें ये टिप्स

January 6, 2023

इस तरह रखें ठंड में अपनी त्वचा का ध्यान, फॉलो करें ये टिप्स

ठंड का मौसम हमारी त्वचा को रुखा और बेजान बना देता है जिसकी वजह से हमारी स्किन बहुत डल हो जाती है और हमारी लुक पर बुरा असर पड़ने लगता है। ऐसे में कुछ खास चीजों का इस्तेमाल किया जाये तो आप अपनी स्किन को डल होने से बचा सकते हैं और चेहरे पर फिर से निखार ला सकते हैं। चलिए जानते हैं उन खास चीजों के बारे में –

आर्गन ऑयल: आर्गन ऑयल में विटमिन-ए, ई, ओमेगा-6, एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे कई पोषक तत्वों की भरमार होती है। यही वजह है कि इसे लिक्विड गोल्ड तक कहा जाता है। इसलिए आप ऐसी क्रीम खरीदें, जिनमें आर्गन ऑयल हो। ऑर्गन ऑयल बेस्ड क्रीम्स, स्किन को डीप नरिशमेंट देते हुए, उसे सॉफ्ट एंड ग्लोइंग बनाती हैं। इससे ड्राईनेस और फ्लेकी स्किन की समस्या को बड़ी आसानी से दूर किया जा सकता हैं।

ग्लिसरीन: ग्लिसरीन में ह्यूमेकटेंट मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टी है, यानी ऐसी खूबी जो स्किन की गहराई और हवा में मौजूद पानी को खींचकर त्वचा की ऊपरी परत पर ले आती है। ये मॉइस्चर को लॉक करते हुए कोमल और दमकती त्वचा देती है। इसलिए ठंड में ऐसी क्रीम्स और लोशन खरीदें, जिनमें ग्लिसरीन मौजूद हों।

बादाम तेल: विटमिन-ई रिच बादाम तेल स्किन को हील करने के साथ ही उसे कुदरती ग्लो देने में मदद करता है। रूखी और बेजान हुई त्वचा में भी इस ऑयल बेस्ड की क्रीम्स का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है।

हायलूरॉनिक एसिड: हायलूरॉनिक एसिड स्किन के मॉइस्चर को न सिर्फ लॉक करता है, बल्कि ये डीप नरिशमेंट देते हुए सपल एंड स्मूद लुक भी देता है। इतना ही नहीं ये स्किन एजिंग साइन्स को भी दूर रखने में मदद करता है। मार्केट में आपको आसानी से ऐसे फेस मॉइस्चराइजर मिल जाएंगे, जिनमें हायलूरॉनिक एसिड मौजूद है।

शिया बटर: सर्दी में चेहरे को मॉइस्चराइज रखना बेहद जरुरी है ऐसे में आप शिया बटर युक्त क्रीम का इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो लंबे समय तक स्किन को मॉइस्चराइज्ड रखते हैं। सर्द हवाएं भी त्वचा की इस नमी को नुकसान नहीं पहुंचा पाती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें