Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीनएज गर्ल्स जरूर ट्राई करें ये ट्रेंडी हेयर एसेसरीज, दिखेंगी बेहद आकर्षक

October 17, 2023

टीनएज गर्ल्स जरूर ट्राई करें ये ट्रेंडी हेयर एसेसरीज, दिखेंगी बेहद आकर्षक

स्टीवल में सब से अधिक उत्साह युवाओं में होता है। खासकर लड़कियों में अपने फैशन और मेकअप को लेकर नए ट्रैंड की चाहत होती है। फैस्टीवल में फैशन के साथ ट्रैडिशन का भी प्रभाव रहता है। ऐसे में फैशन से लेकर मेकअप तक में ट्रैडिशनल लुक को पसंद किया जाता है। मेकअप और फैशन एक्सपर्ट प्रतिभा त्रिपाठी का कहना है, ‘‘आजकल लड़कियों के पहनावे में ट्रैडिशनल लुक का महत्व बढ़ गया है। खासकर जब फैस्टीवल की बात होती है तो लड़कियां लहंगा, चोली और दुपट्टा बहुत पसंद करती हैं। यह बात और है कि वे इस ट्रैडिशनल ड्रैस के साथ कुछ डिजाइनर लुक भी चाहती हैं। फैस्टीवल सीजन में कोई ऐसी ट्रैडिशनल ड्रैस होती है, जिस के साथ थोड़े से बदलाव में ही ड्रैस की लुक बदल जाती है।’’

शर्ट विद लहंगा गुजराती और राजस्थानी ड्रैसें बहुत तड़क- भड़क वाली होती हैं। इन में मिरर और कढ़ाई वर्कबहुत होता है। जो लोग ट्रैडिशनल ड्रैस नहीं पहनना चाहते वे थोडे से ही बदलाव से पूरा लुक बदल लेते हैं। लहंगा बहुत हैवी होता है। इस के साथ चोलीब्लाऊज, दुपट्टा लेना और भी अधिक भारी पड़ जाता है। ऐसे में हैवी लहंगे के साथ नया बदलाव किया गया है। इस में हैवी लहंगे के साथ प्लेन कलर की शर्ट पहनी जा रही है।

मिरर वर्कऔर रंग-बिरंगे थ्रैड वाली जैकेट फैशन डिजाइनर अब शर्ट को ले कर काफी सारे प्रयोग कर रहे हैं। शर्ट को साड़ी, स्कर्ट और लहंगे के साथ भी पहना जाने लगा है। इस के अलावा प्लाजो, पैंट पर भी शर्ट का प्रयोग कर के अलग लुक हासिल किया जा सकता है। लहंगे पर चोली और टॉप की जगह शर्ट को पहनना ज्यादा फैशनेबल हो गया है। इस तरह नई-नई शर्ट का प्रयोग कर के लहंगा कभी पुराना नहीं होगा। इस को कैरी करना भी चोली और टॉप के मुकाबले आसान है। युवाओं को बोल्ड एंड फंकी डिजाइन बहुत पसंद आते हैं।

मिरर और कढ़ाई से सजी कुछ कुरती युवाओं को पसंद आ रही हैं। ब्राइट और मल्टीकलर सब से अधिक पसंद किए जा रहे हैं, इन में वाटर मैलन, यैलो, ग्रीन, डार्कपिंक और ब्लू सब से अधिक पसंद किए जा रहे हैं।बदलते सीजन के हिसाब से देखें तो जैकेट अच्छी लगती है। ये फुल और हाफ स्लीव दोनों में पसंद की जा रही हैं। राजस्थानी मिरर वाली जैकेट सब से अधिक पसंद की जा रही हैं। मिरर वर्कके साथ रंगबिरंगे थ्रैड्स का प्रयोग भी इस को खूबसरत बनाता है। इस के अलावा जयपुरी प्रिंट की लहंगा-चोली के साथ भी इन जैकेट्स को पहना जा सकता है। कुरती में अटैच जैकेट भी फैशन में है। जैकेट को अलग कर के भी पहना जा सकता है। जैकेट में डैनिम की जैकेट की भी अलग डिमांड होती है। इस के लिए जरूरी है कि उस के नीचे पहनी जाने वाली ड्रैस मल्टीकलर की हो। इस से ड्रैस को ट्रैडिशनल और वैस्टर्न दोनों लुक दिए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें