Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इसलिए सभी को पसंद होती है आइस्ड टी, मिलेगी हर सिप में ताजगी

April 16, 2023

इसलिए सभी को पसंद होती है आइस्ड टी, मिलेगी हर सिप में ताजगी

आइस्ड टी की शुरुआत 1904 में मिसूरी (अमेरिका) के सैंट लुईस वर्ल्ड फेयर में हुई थी जब झुलसती गरमी से बचाव हेतु एक चाय के बागान के मालिक ने अपनी चाय को बर्फीले पाइपों में से निकाल कर ठंडा किया था। आइस्ड टी के ग्रीन ऐप्पल और पीच लैवर तो सब ने चखे हैं, किंतु आज बाजार में अनगिनत लैवर मौजूद हैं जैसे- फ्रूटी, मैंगो, मिंट, बेसिल, बेरी, ब्लैक, व्हाइट, औरेंज, कैमोमाइल आदि।इस में काफी मात्रा में ऐंटीऔक्सीडैंट्स मौजूद होते हैं। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाती है, साथ ही शरीर का मैटाबोलिज्म यानी चयापचय भी विकिसत करती है। चाय पीने से हमारे अंदर ऊर्जा का संचार होता है।

पसंद अपनी-अपनी: अगर आपको आइस्ड टी में हर्ब मिलाना भाता है तो आपको औरेंज और मिंट ग्रीन टी पसंद है। औरेंज में मौजूद विटामिन सी की प्रचुर मात्रा और मिंट की ठंडक व ताजगी गरमी को फटाफट भगा देती है। अगर आपको लाइम और लैवेंडर, लैमनग्रास और हनी, ब्लैक बेरी बेसिल आदि ऐक्सोटिक स्वाद लुभाते हैं। चाहें तो आप थोड़ा सोडा, नीबू के रस की कुछ बूंदें और 1 चम्मच शहद मिला कर स्वाद को अलग स्तर पर ले जा सकते हैं।

बैस्ट आइस्ड टी: रैसिपी सब से पहले एक पतीले में 9-10 कप पानी उबाल लें। आंच से उतारने के बाद इस में 7-8 टी बैग्स डालें। आप को आइस्ड टी लाइट पसंद है या स्ट्रौंग, इस के हिसाब से टी बैग्स की मात्रा तय करें। टी बैग्स को 9-10 मिनट पानी में रहने दें। टी बैग्स हटा कर इस मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर बर्फसे भरे गिलास में डाल कर परोसें।

सही नुस्खा: अगर आप लाजवाब आइस्ड टी बनाना चाहती हैं तो आप को चाहिए बेहतरीन चायपत्ती। अच्छी गुणवत्ता की चायपत्ती के साथ अगर आप अपनी आइस्ड टी को गार्निश करना चाहती हैं तो वह सामग्री तैयार रखें। चाय को उबालने और मनमाफिक मीठा करने का इंतजाम भी करना होगा। फिर आप इस से चाहे मौकटेल बनाएं या कौकटेल। हम आप को कुछ और अच्छी रैसिपी बताते हैं वैनिला आइस्ड टी चिपचिपाहट भरे मौसम में रिफ्रैश कर देने वाला पेय है खासकर तब जब आप इस में कुछ बूंदें नीबू की भी डाल दें। इसे बनाना बेहद आसान है। बहुत कम मात्रा में चायपत्ती लें और उसे पानी में उबाल लें। चीनी अपनी इच्छानुसार डालें। ठंडा करने के बाद इस में वैनिला ऐसैंस की 2 बूंदें, कुछ बूंदें नीबू रस की डालें, एक कांच के गिलास में डालें, बर्फ से भरें।

कुछ नायाब कौंबिनेशन आइस्ड टी बनाने के लिए आप को कुछ हिट स्वादों का पता होना चाहिए:

-आम की फांकों के साथ पुदीने की पत्तियों को अपनी आइस्ड टी में मिलाएंगी तो लाजवाब स्वाद आएगा।

-वैनिला ऐसैंस के साथ कुछ बूंदें नीबू की निचोड़ लें।

-ग्रीन ऐप्पल के साथ कुछ फांकें पीच की भी काट कर मिला लें।

-फ्रूट टी बनाते समय फलों के साथ मिंट लीव्स मिलाने से शीतलता और बढ़ेगी।

बरतें ये सावधानियां:
-टी बैग्स को उबले पानी में करीब 10 मिनट ही छोड़ें वरना स्वाद कड़वा हो सकता है।

-फ्रिज में रखने से पहले इस मिश्रण को ठंडा होने दें।

-कुनकुनी चाय में ही मीठा मिला दें ताकि वह एकसा स्वाद दे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें