Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इसलिए आम को कहा जाता है फलों का राजा, पढ़ें इससे मिलने वाले फायदों के बारे

March 6, 2023

इसलिए आम को कहा जाता है फलों का राजा, पढ़ें इससे मिलने वाले फायदों के बारे

गर्मियों का मौसम आ रहा है और इस मौसम में आम जैसे मीठे फल भी आने शुरू हो जाएंगे। आम को फलों का राजा माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये बेहद मीठा और स्वादिष्ट होता है। इसका सेवन हर कोई बेहद शौंक से करता है। ये ना सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि इससे कई तरह के फायदे भी पहुँचते है। इन्हीं कुछ फायदों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

1. यदि बच्चों को मिट्टी खाने की आदत है तो उसे छुड़ाने के लिए आम की गुठली की गिरी का चूर्ण पानी में मिलाकर दिन में दो -तीन बार पिलायें, इससे पेट के कीड़े मर जायेगे।

2. एक पका हुआ आम लेकर , उसे आग में भून लें | जब यह ठंडा हो जाए तो इसे धीरे -धीरे चूसें, इससे सूखी खांसी में लाभ होता है |

3. आम के पत्तों को छाया में सुखाकर चूर्ण बना लें, इसे 5-5 ग्राम की मात्रा में सुबह – शाम पानी से 20-25 दिन लगातार सेवन करने से मधुमेह में लाभ होता है |

4. पके आम खाकर ऊपर से गर्म दूध पीने से शौच खुलकर आती है, जिससे पेट साफ़ हो जाता है और कब्ज़ से छुटकारा मिल जाता है |

5. आम की गुठली की गिरी निकल ले इसे सुखाकर इसका बारीक़ चूर्ण बना लें | इस चूर्ण को मंजन की तरह करने से पायरिया एवं दांतों के सभी रोगों में लाभ होता है |

6. कच्चे आम का पन्ना बना कर पीने से लू तथा गर्मी लगने से होने वाली बेचैनी ठीक होती है |

7. आम में मौजूद विटामिन ए आखो की रौशनी बढ़ाता है।

8. आम खाने से चहेरे के मुहासों में कमी आती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें