Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

खड़े होकर खाना खाने की आदत आपको डाल सकती है बड़ी मुसीबत में, जानें कैसे

March 4, 2023

खड़े होकर खाना खाने की आदत आपको डाल सकती है बड़ी मुसीबत में, जानें कैसे

आज कल के बिजी लाइफस्टाइल में हमें सही ढंग से खाने-पिने का भी समय नहीं लगता। हम जल्दबाजी में खाना कई बार खड़े हो कर ही खाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत सेहत के लिए बिलकुल सही नहीं हैं। दरअसल, खड़े हो कर खाना खाने से हमारी सेहत को बुरे प्रभाव पड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे खड़े हो कर खाना खाने से होने वाले ऐसे नुकसानों के बारे में जो आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

शरीर होता है कमजोर: खड़े होकर खाने से खाना जब पेट तक पहुंच नहीं पाता है तो तय बात है कि शरीर को पूरे पोषण तत्व भी नहीं मिल पाते हैं। पोषण तत्व नहीं मिलते हैं तो शरीर और मस्तिष्क का संतुलन भी ठीक से नहीं बन पाता है। ऐसे में व्यक्ति चिड़चिड़ा होने लगता है और समय के साथ शरीर में कमजोरी और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी होती हैं।

पाचनतंत्र पर पड़ता है प्रभाव: खड़े होकर खाना खाने पर सबसे अधिक तो हमारा पाचनतंत्र ही प्रभावित होता है क्योंकि ऐसे खाने से खाना अक्सर पेट तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाता है। अधिकतर वे लोग खड़े होकर खाना खाते हैं जो कि जल्दबाजी में होते हैं। ऐसे में जबतक यह ठीक से पेट तक नहीं पहुंचता है तो यह पच नहीं पाता है और पेट में गैस और भारीपन की समस्याएं होनी लगती है जो कि रात के समय तो अधिकतर परेशान करती है।

बिगड़ता है पॉश्चर: खड़े होकर खाने के दौरान हम बहुत ज्यादा झुकते हैं, साथ ही में खुद को रिलैक्स करने के लिए शरीर के किसी एक हिस्से पर जोर देते हैं। रोज ऐसा करने से इसका असर रीढ़ की हड्डी पर होने लगता है। वहीं बैठकर खाना खाने से बॉडी पॉश्चर में सुधार होता है। इसके अलावा नीचे बैठकर खाना खाने से शरीर में खून का बहाव भी अच्छा होता है।

बढ़ता हैं वजन: ठीक उसी प्रकार खड़े होकर खाने की स्थिति में भी आपके वजन बढ़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। स्वीडल ट्रिंडेड ने बताया कि खड़े होकर खाते समय हमें इस बात का अंदाजा तक नहीं रहता कि हम कितनी मात्रा में खाना खा रहे हैं। कई मामलों में ऐसा पाया गया है कि खड़े होकर खाना खाने की स्थिति में लोग हमेशा ओवरईटिंग करते हैं, जिस कारण शरीर में फैट का जमाव अधिक होता है।

होती हैं आहार नली प्रभावित: नली यदि ब्लॉक हो जाती है तब तो समस्या और भी बढ़ जाती है पर इस तरह खाना खाने से भोजन अटकना और ठसका लगने की समस्या अधिकतर होती है। कई बार नली के क्षतिग्रस्त होने से खाना पेट तक नहीं पहुंच पाता है और यह नली में ही सड़ने लगता है जिससे कि गैस बनने लगती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें