Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों के लिए औषधि है इन 2 सब्जियों का जूस… बड़ी-बड़ी बिमारियों की कर देता है छुट्टी

October 23, 2023

सर्दियों के लिए औषधि है इन 2 सब्जियों का जूस… बड़ी-बड़ी बिमारियों की कर देता है छुट्टी

 

नई दिल्ली: आप जानतें ही होंगे सर्दी अपने साथ कई तरह की बीमारियों को साथ लेकर आती है। क्योंकि इस समय गर्मी की विदाई होती है सर्दी का आगमन होता है। इस उतार-चढ़ाव मौसम में सेहत को फिट रख पाना सबसे मुश्किल भरा काम है। ऐसे में अगर हम डेली डाइट में हेल्‍दी चीजों को शामिल करें और भरपूर एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स वाली चीजें लें, तो सर्दी में हेल्‍दी बने रहेंगे।

आपको बता दें कि, गाजर में विटामिन-ए, बी, ई, कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक कई तत्व पाए जाते हैं. वहीं, चुकंदर आयरन का अच्छा स्रोत है, साथ ही सोडियम, पोटेशियम, फाइबर और नेचुरल शुगर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इन दोनों जूस को मिक्स करके पीने से हमारी हेल्थ ठीक बनी रहती है। इन दोनों जूस का कॉम्बिनेशन हमें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। आइए यूएचएम जिला अस्पताल की आयुर्वेदाचार्य डॉ. विभा वर्मा से जानते हैं सर्दियों में गाजर और चुकंदर का जूस पीने के चमत्कारी लाभ:

# मोटापा कंट्रोल करे: शरीर का बढ़ता वजन हर किसी के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी बना हुआ है। ऐसे में यदि आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो गाजर और चुकंदर का जूस अधिक फायदेमंद हो सकता है।

# ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखे: गाजर और चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में अधिक असरदार माना जाता है. यदि आप अपने बढ़े ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो गाजर और चुकंदर का जूस बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. दरअसल, इन दोनों जूस में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है. इन जूस को नियमित पीने से आप कुछ ही दिन में अच्छा रिजल्ट नजर आने लगेगा।

# शरीर खून की पूर्ति होगी: शरीर में खून की कमी होने पर गाजर और चुकंदर का जूस जरूर पीना चाहिए. ऐसा करने से जल्द ही आपके शरीर में खून की पूर्ति हो सकती है. बता दें कि, ये जूस में आयरन का अच्छा स्रोत माने जाते हैं. इस कारण ये जूस हमारे शरीर में हो रही खून की कमी को ठीक रखता है।

# पाचन तंत्र मजबूत करे: सर्दियों में पेट से संबंधित परेशानियों को ठीक करने में गाजर और चुकंदर का जूस अधिक फायदेमंद है. ऐसे में यदि आप पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो नियमित तौर पर गाजर और चुकंदर का जूस पीना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपको जल्द आराम मिल जाएगी. बता दें कि, इन जूस में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें