Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ये हैं डेंटन को साफ करने के बेहद आसान और असरदार टिप्स

October 31, 2023

ये हैं डेंटन को साफ करने के बेहद आसान और असरदार टिप्स

1. नींबू के रस में नमक और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर ब्रश की सहायता से दांतों पर लगाए और हलके हाथो से हिलाये। इससे दांत चमक जायेगे।

2. दातो का पीला पड़ना अब हर किसी की समस्या होती है। इससे छुटकारा पाने में कई पैसे भी खर्च हो जाते है। लेकिन कुछ फायदा नही होता है ऐसे में केले के छिलके के अंदर के हिस्से को दांतों पर रगड़ें और बाद में गुनगुने पानी से कुल्ला करने से दांतों का पीलापन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

3. बेकिंग सोडा दांतों को सफेद बनाने का सबसे आसान तरीका होता है यह दांतों से प्लाक को खत्म करके दांतों की सफेदी और चमक बनाए रखता है।

4. दाँतो का पीलापन ख़त्म करने का एक आसान सा तरीका और भी है। संतरे के छिलके से रोज दांतों की सफाई करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत चमकने लगेंगे।

5. नमक को रोजाना सुबह टूथपेस्ट की तरह दांतों पर लगाने से दांत सफेद होते हैं।

6. तुलसी में भी दांतों को सफेद बनाने का गुण होता है। इसके साथ ही तुलसी पायरिया आदि से भी दांतों की रक्षा करती है। तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बनाकर रोज़ इसका सेवन करने से पायरिया जैसी समस्या ख़त्म हो जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें