Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ये Hair Accessories आपको देंगे New Look, दिखेंगी बेहद Stylish

January 9, 2023

ये Hair Accessories आपको देंगे New Look, दिखेंगी बेहद Stylish

हर लड़की चाहती है वो बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आए। इसके लिए महिलाएं बहुत से तरीके आजमाती है जिससे वे आकर्षक नजर आए। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं के आप स्टाइलिश दिखें तो आप भी ये कुछ ट्रेंडी हेयर अक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपके लिए स्टाइलिश हेयर अक्सेसरीज की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके सिंपल लुक को मिनटों में खूबसूरती में बदल देगा।

हेयर बैंड: जब बात हेयर अक्सेसरीज की आती है तो उसमें सबसे पहले नंबर आता है हेयर बैंड का। जब आप किसी पार्टी में या दोस्त के संगीत में फ्री होकर डांस करना चाहती हैं तो हेयर बैंड आपके बहुत काम आ सकते हैं क्योंकि इसके जरिए आप बालों को चेहरे पर आने से रोक सकती हैं। हेयर बैंड एक ऐसी अक्सेसरी है हो हर तरह के और हर लंबाई के बालों पर सूट करता है। कुछ हेयरबैंड्स बेहद सिंपल और प्लास्टिक या कपड़े के बने होते हैं तो कुछ पर डिजाइनर वर्क किया होता है जो इनकी खूबसूरती को और बढ़ाता है।

हेयरपिन: काले रंग की नॉर्मल बॉबी पिन से अलग हटकर पर्ल या फिर किसी और चीज से सजी हुई हेयर पिन्स ट्राई करें। आप चाहें तो इन्हें बालों पर लगाकर आसपास मौजूद लोगों के बीच अटेंशन गेन कर सकतीं हैं।

हेयर स्कार्फ: स्कार्फ सिर्फ सर्दियों में इस्तेमाल करने की चीज नहीं है बल्कि आप चाहें तो उसे अपने बालों में स्टाइलिश तरीके से इस्तेमाल कर फैशन आइकन बन सकती हैं। हेयर स्कार्फ को आप एक बेहतरीन अक्सेसरी के तौर पर भी यूज कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें