Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब सिर्फ सूर्य से ही नहीं बल्कि इन Healthy Foods से भी होगी Vitamin D की कमी दूर

February 21, 2023

अब सिर्फ सूर्य से ही नहीं बल्कि इन Healthy Foods से भी होगी Vitamin D की कमी दूर

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्क है। ये स्वास्थ्य और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। विटामिन डी युक्त चीजों के सेवन से शरीर में इम्यूनिटी की क्षमता बढ़ जाती है और हम रोगमुक्त रहते हैं। ये हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है लेकिन इसकी कमी से रिकेट्स रोग हो जाता है जिसमें शरीर की हड्डिया कमजोर हो जाती है। हमारे भारत में करीबन 70 प्रतिशत लोग इस बीमारी के शिकार हैं। इस बीमारी के लक्षण समय से पता न चल पाए तो ये एक खतरनाक बीमारी का रूप ले लेती है। एसे में ये इतनी खतरनाक हो जाती है के व्यक्ति के मरने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं। एसे मे विटानिन डी की कमी को पूरा करने का अच्छा स्रोत हमारे पृथ्वी में सूर्य है। जी हां, सूर्य के प्रकाश से हमें विटामिन डी मिलता है। लेकिन इसके अलावा आज हम आपको एसे हेल्दी फूड के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है-

दही – दही में कैल्शियम और विटामिन-डी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करके शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

दूध – दूध में भी काफी अच्छी मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-डी पाया जाता है। यह एक संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, वसा और गुड कार्ब्स।

मशरुम- मशरुम में विटामिन-डी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करके भी आप शरीर में से विटामिन-डी की कमी पूरी कर सकते हैं।

ऑरेंज जूस – संतेर में भी काफी अच्छी मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है। एक गिलास संतरे का जूस पीकर आप शरीर में से विटामिन-डी की कमी पूरी कर सकते हैं।

पनीर- पनीर एक बहुत ही अच्छा विटामिन-डी का स्त्रोत माना जाता है। यह त्वचा और मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद होता है।
=======================

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें