Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ये कुछ घरेलू उपाय आपको देंगे एडी के दर्द से छुटकारा, जरूर करें आप ट्राई

January 17, 2023

ये कुछ घरेलू उपाय आपको देंगे एडी के दर्द से छुटकारा, जरूर करें आप ट्राई

कई बार देखा जाता है के हमें किसी भी बॉडी पार्ट पर दर्द शुरू हो जाता है जिसमें से एक एड़ी में दर्द होना भी है। वैसे तो होना एक आम समस्या है लेकिन अगर इसका दर्द ज्यादा बढ़ जाये तो ये आपको काफी तकलीफ में डाल सकता है। ऊंची एड़ी के सैंडल, गलत बूट, गलत जूती या हड्डी का बढ़ना या कोई पुरानी चोट भी इसका एक कारण हो सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ खास घरेलू उपाय जो आपको एड़ी के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे।

# दर्द के समय ज्यादा चलना फिरना बंद कर एड़ी पर एक लेप जो कि हल्दी को तेल या तिल में पकाकर नमक, नीबू व प्याज डालकर बनाया जाता है वो लगाएँ।

# एड़ी के दर्द के बचाव के लिए आप मालिश व् सेक कर सकते हैं। एड़ी के दर्द से ग्रस्त व्यक्ति यदि मिटटी को गरम करके उसकी पोटली बना ले। और उस पोटली से अपने जोड़ो का सेक करे। तो आवश्य ही एड़ी के दर्द को आराम मिलता हैं। और यह सेक हम दिन में जितनी बार मर्ज़ी कर सकते हैं।

# पैरो की उंगलियो को पॉइंट करने की एक कसरत होती है जो आपके लिए बेहद फायदे वाली हो सकती है ऐसे में आपको कुछ अधिक नहीं करना है आपको केवल अपनी टांग उठानी है और अपने पैरों को तब तक घुमाना है जब तक इनकी उँगलियाँ नीचे की और पॉइंट नहीं करने लगे फिर आप थोड़ी देर का ब्रेक लेकर एक बार फिर दूसरे पैर के साथ इसे दोहराईये इस से आपके पैर की मसल्स में खिंचाव बनता है और आपको एड़ी में दर्द से भी राहत मिलती है ।

# गरम ठंडे पानी में पैर को बदल-बदल 3 बार रखें। गरम में पाँच मिनिट, ठंडे में तीन मिनिट। यह क्रिया सिर को गीला कर तथा पानी पीकर व स्टूल पर बैठकर करें।

# सुबह उठकर एक एलोवीरा ले, उसे छील ले। मतलब उसके ऊपर के भाग को हटा दे। और उसका अंदर का भाग निकाल ले। रोज सुबह उठ कर खाली पेट उसका सेवन करे। थोड़े ही दिनों में आपको इस दर्द से राहत मिलेगी।

# एक चम्मच मेथी, एक चम्मच अजवायन, एक चम्मच कलौंजी और एक चम्मच साबूत ईसबगोल को थोड़ा मिक्सी मे पीसकर सुबह खाली पेट एक चम्मच लें। इसी अनुपात से आप ज्यादा बनाकर रोजाना इस्तेमाल करिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें