Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन घरेलू नुस्खे से होगी खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं दूर, अब घर पर ही करें उपचार

February 26, 2023

इन घरेलू नुस्खे से होगी खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं दूर, अब घर पर ही करें उपचार

मौसम का धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है, गर्मियां आनी शुरू हो गई है। इस दौरान कई लोगों को खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती है जो बड़ी खतरनाक होती है। ये समस्या फेफड़ो में होने वाली इंफैक्शन के कारण होती है। इंफैक्शन बढ़ने से हमें सूखी खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां तक की सूखी खांंसी के दौरान सीने में दर्द जैसी समस्या भी बढ़ जाती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहें हो तो आज हम आपको घर के ऐसे आसानी तरीके बताएंगे जिससे आपकी ये परेशानी दूर हो सकती है, तो आइए जानते है इन घरेलू उपाय के बारे में-

लें भाप – सूखी खांसी में अगर आपके सीने में दर्द हो रही है तो आप भाप जरुर लें। भाप लेने से फेफड़ों में होने वाली जकड़न दूर होगी और आपको समस्या से आराम मिलेगा।

गरारे कर – इसके अलावा इस समस्या से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी में नमक डालकर गरारे कर सकते हैं। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा। रात को सोने से पहले गरारे करें इससे छाती और गले में होने वाला इंफेक्शन कम होगा।

रखें खुद को हाइड्रेट – सूखी खांसी होने पर आप खुद को हाइड्रेट रखें। सूखी खांसी के कारण गले पर जोर पड़ता है और खांसते समय गले की मांसपेशियों पर खिंचाव भी पड़ता है। ऐसे में आप अदरक को गर्म पानी में मिलाकर पिएं। इसमें शहद और नींबू मिलाएं। इससे वायरल इंफेक्शन दूर होगा और बैक्टीरिया का खतरा भी कम होने लगेगा।

शहद करेगा काम आसान: सूखी खांसी के कारण अगर आपको सीने में दर्द हो रहा है तो आप शहद खा सकते हैं। शहद का सेवन करके आपको सूखी खांसी से काफी आराम मिलेगा।

करें अपना बचाव-
-यदि आपको सूखी खांसी है तो धूम्रपान से परहेज रखें
प्रदूषण वाली जगहों पर न जाएं
. धूल वाले स्थान पर ना जाएं
. खाना खाने से पहले अपने हाथ अच्छे से धो लें
. अगर किसी संक्रमित व्यक्ति से मिल रहे हैं तो मुंह कवर कर लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें