Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ये तरीके आपको देंगे निखरी और बेदाग त्वचा, जानें आप भी

February 20, 2023

ये तरीके आपको देंगे निखरी और बेदाग त्वचा, जानें आप भी

हर कोई चाहता है के उसका चेहरा बेहद चमकदार और त्वचा बेदाग हो जिससे उनकी खूबसूरती को बेहद बढ़ा दे। ऐसे में महिलाएं बहुत से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अधिक केमिकल आपको और भी ज्यादा खराबी करने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आपको काफी मदद मिलेगी।

1. दिन भर में कम से कम दस ग्लास पानी पिएं। क्यों की यह हमारी त्वचा को हाइड्रेट करता है। पानी पीने से शरीर और त्वचा से हानिकारक टॉक्सिन और तेल पसीने से बाहर निकल जाता है और आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है।

2. चेहरे पर हर रोज चंदन पाउडर, गुलाब जल व हल्दी को मिलाकर इनका लेप लगाएं। यह लेप चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है।

3. मौसमी फलों जैसे केला, संतरा, पपीता, आम आदि का गूदा अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

4. त्वचा पर शहद लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे कम पड़ने के साथ-साथ त्वचा का रूखापन भी दूर होता है।

5. एलोवेरा के पत्तों की ऊपरी परत निकालकर उसके गूदे को चेहरे पर मलने से धीरे-धीरे दाग-धब्बे कम होने लगते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें