Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुलाबी सा निखार देंगी गुलाब की पत्तियां, जानें कैसे

January 24, 2023

गुलाबी सा निखार देंगी गुलाब की पत्तियां, जानें कैसे

गुलाब का फूल तो हर किसी को पसंद होता इसका इस्तेमाल प्यार का इजहार करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं के ये फूल आपकी खूबसूरती को भी चार-चांद लगा सकता है। जी हाँ, गुलाब के फूल की पत्तियों से कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स आप बना सकते है। ये प्रोडक्ट्स आपको प्राकृतिक रूप से काम में लेकर आप अपनी त्वचा की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं और ज्यादा सुन्दर दिख सकती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं गुलाब की पत्तियों का किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

* गुलाब की पत्तियों को कुछ घंटे तक धूप में सुखा कर पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तब इसे छान कर एक बोतल में रख लें। इस प्राकृतिक टोनर को फ्रिज में रखें और दिन में 2 बार रूई की मदद से स्किन टोन करें।

* होंठों की रंगत को गुलाबी करने के लिए मलाई में गुलाब की पंखडियां मिलाएं और इस पेस्ट को लिप पैक की तरह अपने होंठों पर रात में सोने से पहले लगाएं। सुबह उठ कर लिप्स को पानी की मदद से साफ करें। इस पैक में शामिल मलाई से लिप्स पोषित होंगे तो वहीं गुलाब की लालिमा से खिल भी उठेंगे।

* आंखों को चमकदार बनाने और उन की थकान दूर करने के लिए आप रूई को गुलाबजल में भिगो कर उस का प्रयोग आंखों के ऊपर भी कर सकती हैं। यह आंखों की सूजन को कम करने में मदद करता है।

* गुलाब में मौजूद ऐंटीबैक्टीरियल गुण एक्ने को दूर करने में लाभदायक होते हैं। इन पत्तियों से त्वचा की जलन दूर होती है और रैडनैस भी कम होती है। इस की पत्तियों को पानी में भिगोएं और पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से मुंह धो लें। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा हफ्ते में 3 बार करें।

* ड्राई स्किन है तो गुलाब की पत्तियों को दूध में भिगो कर पेस्ट बनाएं। फिर इस में थोड़ा सा शहद मिला कर फेस पर लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से फेसवाश कर लें।

* गुलाब जल की खासीयत है कि इस का प्रयोग हर प्रकार की स्किन यहां तक कि सैंसिटिव स्किन पर भी किया जा सकता है।

* गुलाब की पत्तियों का प्रयोग नहाने के पानी में भी किया जा सकता है। इस के लिए नहाने के पानी में रात भर गुलाब की पत्तियां डाल दें और सुबह इस से एरोमैटिक बाथ करें। ऐसा करने से पूरा दिन फ्रैशनैस बनी रहेगी और आप से भीनीभीनी खुशबू भी आती रहेगी।

* पानी में गुलाब की पंखडि़यां डाल कर उस में अपने पैरों को डाल कर भिगो दें। इस से पैरों को न केवल आराम मिलता है बल्कि उन की सुंदरता में भी निखार आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें